फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Easter is today, Christian community makes preparations

Gorakhpur News: ईस्टर आज, मसीही समाज ने की तैयारियां

Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Easter is today, Christian community makes preparations
- आज शहर के सभी गिरजाघरों में होंगी प्रार्थना सभाएं, निकाली जाएगी झांकी
विज्ञापन


- शनिवार को भी चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं, निकली झांकियां
गोरखपुर। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने के पर्व ईस्टर पर रविवार को मसीही समाज उत्साह और आस्था के साथ मनाएगा। शनिवार को दिनभर झांकियों की तैयारी जोरों पर रही। युवाओं और बच्चों ने बैलगाड़ियों व ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर आकर्षक झांकियां तैयार कीं। वहीं देर रात तक चर्चों में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो गया। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ महा गिरजाघर, धर्मपुर स्थित सेंट एंथोनी चर्च में शनिवार की देर रात पुरोहितों के नेतृत्व में प्रार्थना सभाएं हुईं।

शनिवार की शाम बशारतपुर से जुलूस निकाला गया। इसमें ''''सूली पर जान देकर दुनिया को है बचाया...'''' जैसे भक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु सेंट जॉन्स स्कूल प्लेग्राउंड में एकत्र हुए। यहां झांकी प्रतियोगिता, कव्वाली और प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। ईस्टर से पूर्व मसीही समाज के लोगों ने कब्रिस्तानों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कर अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल-माला अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में पुरोहित रेव्ह डीआर लाल के नेतृत्व में बाइबल का पाठ किया गया। सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर और सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ महा गिरजाघर में कैंडल सर्विस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह शहर के सभी चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी। वहीं शाम 3:00 बजे सेंट जॉन चर्च बसारतपुर की ओर से जीवंत झांकी निकाली जाएगी, जो क्राइस्ट चर्च होते हुए सेंट जॉन्स स्कूल प्लेग्राउंड में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां होंगी प्रार्थनाएं

सेंट जॉन्स चर्च, बसारतपुर – सुबह 9:00 बजे

सेंट जोसेफ महा गिरजाघर – सुबह 8:30 बजे

सेंट एंथोनी चर्च, धर्मपुर – सुबह 8:00 बजे

क्राइस्ट चर्च, शास्त्री चौक – सुबह 9:30 बजे

मसीही कलीसिया चर्च, खरैया पोखरा – सुबह 9:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed