फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   E-rickshaw overturns, man and woman fall into drain

Gorakhpur News: ई-रिक्शा पलटा, नाले में गिरे महिला और पुरुष

Mon, 13 May 2024 04:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns, man and woman fall into drain
फोटो
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों को निकाला, महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में रविवार सुबह 11 बजे के करीब एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार एक महिला और पुरुष आठ फिट गहरे नाले में गिर गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित संगम चौराहा के पास ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार जंगल सालिकराम की मालती और एक शख्स नाले में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक पादरी बाजार निवासी अशोक भी घायल हो गया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यहां के पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि नाला बहुत ही गहरा है। नाले पर स्लैब नहीं होने के कारण आए दिन राहगीर गिरते हैं। तीन दिन पहले अधिकारियों को सूचना दी गई थी। अधिकारी आए भी थे पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा पलटने से हुई थी महिला की मौत
सितंबर 2023 में शाहपुर इलाके के असुरन चौराहे पर सुबह के समय ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया था, जिसके नीचे दबकर मऊ जिले के घोसी इलाके की सबरहत निवासी कांति देवी की मौत हो गई थी। इस घटना में उनके एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed