फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   E-rickshaw drivers demanded cancellation of zone division

Gorakhpur News: ई-रिक्शा चालकों ने की जोन बंटवारे को निरस्त करने की मांग

Fri, 18 Apr 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers demanded cancellation of zone division
-शास्त्री चौक पर ई-रिक्शा खड़ा कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन



गोरखपुर। हाल ही में परिवहन विभाग व यातायात विभाग की ओर से ई-रिक्शा का हुआ जोन बंटवारा चालकों को पसंद नहीं आ रहा है। जोन बंटवारा का केंद्र रेलवे स्टेशन को किया गया है। शुक्रवार को ई-रिक्शा चालकों ने शास्त्री चौक पर ई-रिक्शा खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया व जोन बंटवारे को निरस्त करने की मांग की। साथ ही संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।


ई-रिक्शा चालक शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हम ई-रिक्शा चालक सवारियों को बैठाकर उनकी सुविधा के लिए एक जोन से दूसरे जोन में ले जाने का कार्य करते हैं। जोन बंट जाने से हम सब एक ही जोन में गाड़ी चला सकते हैं। ऐसे में हमारी गाड़ी पर दूसरे जोन की सवारी नहीं बैठ पा रही है। इससे हमारी आमदनी कम हो गई है। रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस समय बच्चों के विद्यालय की फीस व खर्चे ज्यादा हैं। उनका कहना था कि हमारी रोज की आमदनी 500 से 700 रुपये के आसपास है। जबकि दूसरे जोन में जाने का चालान 500 से 700 रुपये लिया जा रहा है। ऐसे में चालान का डर भी हमारी जेहन में समाया हुआ है। अगर चालान हुआ तो दिन भर की कमाई चली जाएगी। उनका कहना था कि हमारी रोजी रोटी का ध्यान रखते हुए जोन बंटवारे को निरस्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार यादव, महावीर, सुनिल गुप्ता, यूसुफ जमाल खान, राकेश कुमार, सुरेंद्र चौहान, सुनील कुमार श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
इनसेट-
ई-रिक्शा चालकों के जोन रजिस्ट्रेशन की बढ़ी तिथि
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि सभी ई-रिक्शा चालकों को जो शहरी क्षेत्र में अपना रिक्शा चलाना चाहते हैं। उन्हें अपने ई-रिक्शा पर जोन नंबर का स्टीकर लगाने के लिए 18 अप्रैल तक निर्देशित किया गया था। लेकिन बहुत कम संख्या में जोन रजिस्ट्रेशन होने के कारण पांच दिन और रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई है। जो ई-रिक्शा चालक व स्वामी जोन रजिस्ट्रेशन नही कराएं हैं ऐसे वाहन स्वामी चालक अपने ई-रिक्शा का जोन रजिस्ट्रेशन 23 तक करा लें। उन्हाेंने बताया कि इसके बाद बिना जोन स्टीकर के वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed