फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   E-lottery for EWS and LIG flats in Palm Paradise in Gorakhpur tomorrow

Gorakhpur News: पाम पैराडाइज में EWS और LIG फ्लैटों के लिए निकलेगी ई-लॉटरी, जानिए कब

Sun, 28 Sep 2025 08:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
E-lottery for EWS and LIG flats in Palm Paradise in Gorakhpur tomorrow
सांकेतिक - फोटो : AI

देवरिया बाईपास स्थित पाम पैराडाइज आवासीय परियोजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) के फ्लैटों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 29 सितंबर को इनका आवंटन ई-लाॅटरी से करने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


इस योजना में कुल 120 फ्लैट बनाए गए हैं, जिनमें 50 ईडब्ल्यूएस और 70 एलआईजी वर्ग के लिए हैं। इनके लिए 9,335 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 8,448 आवेदन सही पाए गए, जबकि 887 आवेदन निरस्त कर दिए गए। निरस्त आवेदनों में बड़ी वजह गलत आय प्रमाणपत्र रहा।
विज्ञापन


एलआईजी वर्ग के लिए तीन से छह लाख और ईडब्ल्यूएस के लिए तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय अनिवार्य थी। कई आवेदकों ने गलत प्रमाणपत्र लगाए, जिससे उनके आवेदन खारिज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत 5.40 लाख और एलआईजी की कीमत 10.80 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना के लिए अपनी जमीन देने वाले 40 काश्तकारों के लिए विशेष रूप से 40 फ्लैट आरक्षित किए गए हैं। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, जिनके आय प्रमाणपत्र अधूरे हैं, उन्हें लाटरी में चयनित होने पर निश्चित समय में दस्तावेज जमा करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed