{"_id":"6a1f43ad966d962b300925dd","slug":"dussehri-mangoes-are-coming-from-odisha-traders-are-ordering-them-for-the-first-time-after-seeing-the-quality-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1341062-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संशोधित<bha>--<\/bha> मलीहाबाद का दशहरी एक सप्ताह बाद...ओडिशा के आम की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संशोधित<bha>--</bha> मलीहाबाद का दशहरी एक सप्ताह बाद...ओडिशा के आम की बढ़ी मांग
विज्ञापन
गोरखपुर। आम के शौकीनों के लिए इस बार बाजार में एक नया स्वाद देखने को मिल रहा है। महेवा मंडी में इस बार मलीहाबाद के दशहरी के पहले ही ओडिशा से दशहरी आम की खेप ज्यादा पहुंच रही है। इसकी गुणवत्ता और मिठास को देखते हुए व्यापारी लोगों की मांग पर इसे मंगा रहे हैं।
महेवा मंडी के व्यापारी एवं गोरखपुर फूड्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर ने बताया कि मलीहाबाद से दशहरी आम एक सप्ताह बाद आएगा। इस कारण पहली बार ओडिशा का दशहरी आम मंगाया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता काफी अच्छी है। यह स्वाद में मीठा होने के साथ टिकाऊ भी है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य क्षेत्रों से भी आम की आवक लगातार हो रही है।
व्यापारियों के अनुसार, वर्तमान में महेवा मंडी में स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब 50 टन आम पहुंच रहा है। थोक बाजार में आम की कीमत 30 से 50 रुपये प्रति किलो के बीच चल रही है। फुटकर व्यापारी मनोज ने बताया कि बाजार में दशहरी आम 100 से 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। स्थानीय क्षेत्रों के आम के साथ ओडिशा का दशहरी आम भी ग्राहकों को पसंद आ रहा है। इसकी बेहतर गुणवत्ता और स्वाद के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। जून माह में आम की आवक और बढ़ने की संभावना है।