{"_id":"69c995d419ae55e79f004134","slug":"during-the-incident-shopkeepers-present-nearby-left-their-shops-and-ran-towards-safer-places-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1273368-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कौड़ीराम चौराहे पर लोडेड डीसीएम पलटने से बची, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कौड़ीराम चौराहे पर लोडेड डीसीएम पलटने से बची, बड़ा हादसा टला
Mon, 30 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कौड़ीराम (गोरखपुर)। कौड़ीराम के स्थानीय कस्बे के मेन चौराहे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक लोडेड डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम तेज रफ्तार में थी और अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया। वाहन एक ओर झुक गया, जिससे कुछ देर के लिए लगा कि वह पलट जाएगी हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।