{"_id":"68ff69b4e58a8c6a820a1a49","slug":"during-chhath-puja-fasting-women-offered-prayers-to-the-setting-sun-at-various-ghats-in-gorakhpur-2025-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य: बच्चों के लंबी उम्र की कामना के साथ व्रतियों ने की पूजा,परिवार के लिए की मंगलकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य: बच्चों के लंबी उम्र की कामना के साथ व्रतियों ने की पूजा,परिवार के लिए की मंगलकामना
Mon, 27 Oct 2025 06:17 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:17 PM IST
सार
शहर के सूर्यकुंड धाम, भीम सरोवर, राप्ती तट, मानसरोवर व रामगढ़ताल सहित विभिन्न घाटों पर छठ माता की आराधना बड़े ही आस्था भाव के साथ हुई। दोपहर से ही छठ घाट पर मंगल गीत गाते हुए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरु हो गया। सिर पर फलों से भरा डाला लिए व हाथ में कलश लिए महिलाएं छठ घाट पर पहुंची।
विज्ञापन
व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को छठ निर्जल व्रती महिलाओं ने छठ घाट पहुंच कर छठ माता की आराधना की। शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। इस दौरान केलवा के पात पर उगेलन सूरुज ...आदि छठ भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। छठ घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
शहर के सूर्यकुंड धाम, भीम सरोवर, राप्ती तट, मानसरोवर व रामगढ़ताल सहित विभिन्न घाटों पर छठ माता की आराधना बड़े ही आस्था भाव के साथ हुई। दोपहर से ही छठ घाट पर मंगल गीत गाते हुए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरु हो गया। सिर पर फलों से भरा डाला लिए व हाथ में कलश लिए महिलाएं छठ घाट पर पहुंची।
विज्ञापन
मंगल गीतों के साथ छठ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें विभिन्न फल व ठेकुआ अर्पण किया गया। फूल माला चढ़ाकर व्रतियों ने सूर्य के डूबने के समय का इंतजार किया। इस दौरान छठ गीत बज रहे थे। श्रद्धालु पटाखा जला कर खुशी जाहीर भी कर रहे थे। छठ घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा।
जैसे ही सूर्यास्त का समय हुआ व्रती महिलाएं पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दीं। इसके बाद घर को रवाना हो गईं। बता दें कि छठ पर्व को लेकर मंगलवार को सुबह 06:25 बजे उगते हुए सूर्य का अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद छठ महापर्व का समापन पारण के साथ होगा।

सांसद रवि किशन ने दउरा सिर पर उठाया, लोगों ने खींची सेल्फी
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला आज शाम महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद महायोगी गुरु गोरखनाथ घाट पर जाकर सूर्य देव को सायंकालीन अर्घ्य अर्पित किया।