फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Durga Saptashati book will be published in Nepali language in Gorakhpur Geeta Press.

गीता प्रेस : दुर्गा सप्तशती पहली बार अब नेपाली भाषा में होगा प्रकाशित, जानिए प्रबंधन ने क्यों लिया ये फैसला

Mon, 03 Mar 2025 11:03 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

गीता प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा सप्तशती को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की मांग इस बार की गई थी, लेकिन महाकुंभ में पुस्तकें भेजने व अदाणी समूह के लिए प्रकाशन की व्यवस्था के कारण अन्य पुस्तकों का प्रकाशन नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
Durga Saptashati book will be published in Nepali language in Gorakhpur Geeta Press.
गीता प्रेस की दुर्गा सप्तशती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में गीता प्रेस ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। गीता प्रेस आने वाले चैत्र नवरात्र की तैयारी में दुर्गा सप्तशती पुस्तक को पहली बार नेपाली भाषा में प्रकाशित करने जा रहा है।

विज्ञापन


गीता प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा सप्तशती को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की मांग इस बार की गई थी, लेकिन महाकुंभ में पुस्तकें भेजने व अदाणी समूह के लिए प्रकाशन की व्यवस्था के कारण अन्य पुस्तकों का प्रकाशन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


अब दुर्गा सप्तशती पुस्तक का नेपाली भाषा में अनुवाद हो चुका है। इस पुस्तक के संपादन का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द ही इस पुस्तक की चार हजार प्रतियों का पहली बार में प्रकाशन किया जाएगा। चैत्र नवरात्र से पहले नेपाल भी भेज दी जाएगी। इस पुस्तक में वर्तमान में संस्कृत श्लोक को हिंदी में अनुवाद है। पुस्तक का मूल्य लगभग 80 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जनदुर्गा सप्तशती को नेपाली भाषा में प्रकाशित करने की तैयारी चल रही है। पहली बार में लगभग चार हजार प्रतियों का प्रकाशन किया जाएगा। चैत्र नवरात्र से पहले इसी माह पुस्तकों का प्रकाशन कर प्रतियां नेपाल भी भेजी जाएंगी: लाल मणि तिवारी, प्रबंधक, गीता प्रेस गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed