फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Durg-Nauthan special train for Vindhyachal from 13 January

विंध्याचल के लिए दुर्ग-नौतनवां स्पेशल 13 जनवरी से, सप्ताह में दो दिन गोरखपुर होकर चलेगी ट्रेन

Wed, 06 Jan 2021 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Durg-Nauthan special train for Vindhyachal from 13 January
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
ट्रेन से विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने 08201 दुर्ग-नौतनवां द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 13 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को तथा 08202 नौतनवां-दुर्ग द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 15 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
  • 08201 दुर्ग-नौतनवां द्विसाप्ताहिक स्पेशल 13 जनवरी से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से रात 8.10 बजे चलकर रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, दूसरे दिन पेंड्रा रोड, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी जं., मऊ, बेल्थरा रोड, देवरिया सदर, गोरखपुर से रात 8.10 बजे छूटकर आनंदनगर के रास्ते नौतनवां रात 10 बजे पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 08202 नौतनवां-दुर्गा द्विसाप्ताहिक स्पेशल 15 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को नौतनवां से सुबह 11.35 बजे चलकर गोरखपुर से दोपहर 1.40 बजे छूटकर दूसरे दिन दुर्ग दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी यान के 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

 

14 से अयोध्या होकर चलेगी दुर्ग-नौतनवां साप्ताहिक स्पेशल

खिचड़ी और माघ मेला को देखते हुए रेल प्रशासन ने 08205 दुर्ग-नौतनवां (वाया अयोध्या) साप्ताहिक स्पेेशल 14 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा 08206 नौतनवां-दुर्गा (वाया अयोध्या) साप्ताहिक स्पेशल 16 से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

  • 08205 दुर्ग-नौतनवां (वाया अयोध्या) साप्ताहिक स्पेशल 14 से 28 जनवरी तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को दुर्ग से रात 8.10 बजे चलकर रायपुर, भाटापारा, दूसरे दिन पेन्ड्रा रोड, कटनी, सतना, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अयोध्या, कटरा, बस्ती, गोरखपुर से रात 8.10 बजे छूटकर आनंदनगर होकर नौतनवां  रात 10.00 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी यात्रा में 08206 नौतनवां-दुर्गा (वाया अयोध्या) साप्ताहिक स्पेेशल 16 से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को नौतनवां से सुबह 08.50 बजे चलेगी और गोरखपुर से सुबह 11.05 बजे छूटकर दूसरे दिन दुर्ग दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed