फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dug leaving road mud in rain dust flying in gorakhpur

गोरखपुर का हाल बेहाल: खोद के छोड़ दे रहे सड़क, बारिश में कीचड़, धूप में उड़ रही धूल

Tue, 18 Jan 2022 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Jan 2022 12:36 PM IST
सार

काम की धीमी रफ्तार पर डीएम भी फर्म को लगा चुके हैं फटकार, 15 मार्च तक की दी है मोहलत

विज्ञापन
Dug leaving road mud in rain dust flying in gorakhpur
गोरखपुर सड़क की सड़कें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क, नाली, सीवर लाइन आदि कार्यों के समय से पूरा नहीं होने से बड़ी आबादी परेशानी है। ठेकेदार गड्ढा खोद या फिर सड़क उजाड़ कर  छोड़ दे रहे हैं। जिससे बारिश होने पर पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल जा रहा है तो धूप होने पर वहां धूल उड़ रही है। रोजाना कई लोग दुर्घटना में घायल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


महादेव झारखंडी क्षेत्र के दिव्य नगर, दिव्य नगर गोल्ड, वीर बाहदुरपुरम और झारखंडी से वीर बाहदुरपुरम होते हुए सिक्टौर तक जाने वाली सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत 27 अक्तूबर 2017 से सीवरेज का काम चल रहा है। लंबे समय से इन कॉलोनियों की सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है। कहीं पाइपलाइन नहीं बिछ सकी है तो कहीं पाइपलाइन बिछाने के बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार पर डीएम, कई बार काम करा रही फर्म मेसर्स सतीश कुमार एंड कंपनी को चेतावनी भी दे चुके हैं। दो दिन पहले उन्होंने फर्म को नोटिस देकर एक बार फिर चेताया है कि15 मार्च तक काम नहीं पूरा हुआ तो फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक बार समय बढ़ाने के बाद भी नहीं पूरा हो सका काम

गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-एक उत्तरी भाग के तहत 68.25 किलोमीटर सीवर लाइन का काम 27 अक्तूबर 2017 को शुरू हुआ था। 26 अक्तूबर 2019 तक इसे पूरा करना था। कुछ अनापत्ति प्रमाण पत्रों के मिलने में हुई देर एवं कोरोना संक्रमण की दो लहरों के कारण काम पूरा करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दी गई थी। मगर इस अवधि में भी काम नहीं पूरा हो सका।

28 दिसंबर 2021 तक फर्म, 62.60 किलोमीटर सीवर लाइन का काम ही पूरा कर सकी। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही योजना के तहत नौ हजार 585 सीवर हाउस कनेक्शन दिया जाना है। इस काम को भी अब तक पूरा कर लेना चाहिए था लेकिन एक भी कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। अब तक जितनी लंबाई में सीवर लाइन बिछायी गई है, उसका परीक्षण भी पूरा नहीं हुआ है। जबतक परीक्षण नहीं होगा, कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। रेलवे लाइन के समानांतर करीब 174 मीटर लंबाई में होने वाला काम पिछले कई महीने से पूरा नहीं किया जा सका है।

बोले कालोनी वाले

दिव्यनगर गोल्ड निवासी राजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी। पूरे क्षेत्र में कचरा फैला हुआ है। सीवर लाइन का काम बहुत धीमा है। दो साल से पूरे क्षेत्र में गड्ढा खोदकर सैकड़ों परिवारों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पूरी सड़क तोड़ डाली है। आना-जाना मुश्किल हो गया है। रोज लोग बाइक, साइकिल लेकर गिरते हैं।

रानीडीहा निवासी सुधांशु ने कहा कि दिव्यनगर और दिव्य नगर गोल्ड से मुख्य गोरखपुर-देवरिया मार्ग की दूरी सिर्फ 50 मीटर है। मगर, दो-तीन साल से सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से हमेशा कीचड़ बना रहता है जिससे कॉलोनी के लोगों को बहुत दिक्कत होती है। सर्वाधिक परेशानी पैदल चलने वालों और महिलाओं को होती है।

 

मेडिकल रोड से मोगलहा तक की सड़क पर लगा कीचड़

मेडिकल रोड से मोगलहा जाने वाले मार्ग के निर्माण की धीमी प्रगति से स्थानीय लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि दो महीने से सड़क खोदकर छोड़ दी मगर जीडीए के ठेकेदार अभी तक उसे बनवा नहीं सके। सड़क के साथ ही पुरानी नाली भी टूट जाने से मार्ग की हालत और खराब हो गई है। पूरे मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है और रोजाना लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कर मामले की शिकायत की।

इस संबंध में वार्ड नंबर दो सेमरा के पार्षद प्रभाकर पासवान ने भी डीएम को ज्ञापन दिया। जिसपर डीएम विजय किरन आनंद ने जीडीए उपाध्यक्ष को मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।

नाला बनाया, स्लैब डाला पर समतल करना भूल गए

देवरिया बाईपास रोड पर जीडीए पंचमुखी हनुमान मंदिर से बुद्ध विहार पार्टी सी तक नाले का निर्माण करा रहा है। पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर रामगढ़ताल थाने के सामने तक निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कॉलोनियों से निकलने वाली सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए जगह-जगह नाले पर स्लैब भी डाला गया।

मगर ठेकेदार ने इसे समतल नहीं कराया, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। स्लैब के दोनों किनारे रस्म अदायगी कर बस मिट्टी फैला दी गई थी, जो बारिश में धंस गई। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि ठेकेदार को इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया जाएगा। अभी सर्विस लेन भी बननी है ऐसे में एक तरफ का हिस्सा तो अपने आप सही हो जाएगा।

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि सीवरेज योजना के तहत जोन ए - एक यानी झारखंडी क्षेत्र में काम करा रही फर्म को 15 मार्च तक काम पूरा करने की चेतावनी दी गई है। तय समय में काम नहीं पूरा करने पर फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा। किसी भी योजना के तहत काम कराने के लिए यदि सड़क तोड़ने की जरूरत आती है तो उसे दुरुस्त कराने का काम भी उसी विभाग का होगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed