{"_id":"6578bb5a1521e3359602b7c6","slug":"due-to-winterthe-price-of-garlic-is-double-that-of-chicken-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-397619-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Garlic Price: सर्दियों की मार...मुर्गे से भी दोगुने भाव लहसुन के, जानिए क्यों बढ़ी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Garlic Price: सर्दियों की मार...मुर्गे से भी दोगुने भाव लहसुन के, जानिए क्यों बढ़ी कीमत
Wed, 13 Dec 2023 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:04 AM IST
सार
लहसुन व्यापारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष लहसुन का उत्पादन अधिक होने से 15 रुपये किलो तक बिका था, लेकिन इसके बाद असमय बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे इस वर्ष लहसुन की पैदावार कम हुई।
विज्ञापन
महेवा मंडी स्थित लहसुन की दुकान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मीट के शौकीनों को लहसुन के भाव परेशान कर रहे हैं। बाजार में लहसुन, मुर्गे से भी दोगुने दाम पर बिक रहा है। बाजार में जहां मुर्गा 150 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं लहसुन की कीमत 300 रुपये किलो पहुंच गई है। लहसुन महंगा होने से सब्जियों का स्वाद बिगड़ गया है। लहसुन के थोक व्यापारियों के अनुसार, आवक कम होने से लहसुन के दाम चढ़े हैं। भाव अभी और बढ़ेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, लगन और सर्दियां शुरू होने के साथ ही लहसुन की मांग बढ़ गई है। इससे लहसुन के सबसे अधिक उत्पादन राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लहसुन महंगा हो गया है। मांग की तुलना में आवक नहीं होने से लहसुन के दाम स्थानीय मंडी में आसमान पर पहुंच गए हैं। इस वर्ष जुलाई से ही लहसुन महंगा बिकना शुरू हुआ था। तब लहसुन 150 रुपये किलो की दर से बिक रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सांसद रविकिशन ने की गोरखपुर के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग
विज्ञापन
लहसुन के महंगा होने से महेवा मंडी में इसकी आवक आधी से भी कम हो गई है। इस समय हर दिन दो से तीन गाड़ी लहसुन आ रहा है। जबकि पहले आठ से 10 गाड़ी प्रतिदिन मंडी में पहुंचती थी।
व्यापारी आकाश ने बताया कि मध्य प्रदेश में ही लहसुन 200 से 220 रुपये किलो है। वहीं लहसुन मंडी में 220 से 240 रुपये किलो बिक रहा है। खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 300 रुपये किलो को पार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि फरवरी के शुरुआत में लहसुन की नई फसल आने के बाद ही दाम कम होंगे।
इसे भी पढ़ें: जेल में गैंगवार का खतरा...सुधीर-राकेश समेत पांच माफिया किए गए इधर-उधर
पिछले वर्ष 20 रुपये किलो बिका था लहसुन