{"_id":"69f51a9c47f3771a180ad74e","slug":"due-to-the-increase-in-the-price-of-commercial-gas-cylinders-restaurant-operators-are-considering-increasing-the-prices-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1307350-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल-रेस्टोरेंट में बढ़ जाएंगे खानपान के आइटम के दाम...मात्रा भी होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल-रेस्टोरेंट में बढ़ जाएंगे खानपान के आइटम के दाम...मात्रा भी होगी कम
Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट संचालकों दाम बढ़ाने पर कर रहे मंथन
-कामर्शियल गैस सिलिंडर में 993 रुपये की हुई बढ़ोतरी
लागत बढ़ने से दाम बढ़ाना होगा मजबूरी, ग्राहकों के कम आने की सता रही चिंता
गोरखपुर। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले जहां सिलेंडर करीब 2250 रुपये में मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 3243 रुपये तक पहुंच गया है। संचालकों का कहना है कि पहले वाली कीमत पर आइटम दे पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में या तो खानपान के आइटम के दाम बढ़ेंगे या फिर मात्रा कम हो जाएगी।
इंदिरा बाल विहार स्थित चटोरी गली के फास्ट फूड की दुकान के संचालक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गैस की कीमत बढ़ने से लागत में इजाफा हुआ है। ऐसे में या तो खाने के दाम बढ़ाने पड़ेंगे या फिर आइटम कम करने होंगे। उसी कीमत पर सभी आइटम देना मुश्किल होगा। ग्राहक पहले ही महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में दाम बढ़ाने पर उनकी संख्या घट सकती है। इससे पहले भी खाने के आइटम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। एक रेस्टोरेंट के संचालक रोहित सिंह ने भी इसी तरह की चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गैस के साथ-साथ कोयला 50-55 रुपये प्रति किलो और लकड़ी 15-20 रुपये किलो बिक रही है, जिससे वैकल्पिक व्यवस्था भी आसान नहीं है। रेस्टोरेंट संचालन के लिए गैस अनिवार्य है, इसलिए लागत का बोझ बढ़ना तय है। शहर के बैंक रोड स्थित होटल संचालक अचिंत्य लाहिड़ी ने बताया कि अचानक बढ़ोतरी से कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा। कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो ग्राहकों की संख्या घटेगी और व्यवसाय चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं मोहद्दीपुर चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट संचालक उदित साहनी ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम अचानक बढ़ने से रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो जाएगा। आइटम के दाम बढ़ाने पड़ेंगे।