फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to the cold wave and dense fog, school and coaching class timings have been changed

Gorakhpur School Timing: शीतलहर और घने कोहरे के कारण स्कूलों और कोचिंग का समय बदला, जानें नई टाइमिंग

Fri, 19 Dec 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
Due to the cold wave and dense fog, school and coaching class timings have been changed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए गोरखपुर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों के समय में परिवर्तन के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


आदेश के अनुसार जनपद के सभी बोर्ड- बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड, संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसा बोर्ड के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं समस्त कोचिंग संस्थानों का संचालन तात्कालिक प्रभाव से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों और संस्थान संचालकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि ठंड और कोहरे के दुष्प्रभाव से बचाव किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed