फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to rain, the temperature is expected to drop by five degrees.

Gorakhpur News: आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, the temperature is expected to drop by five degrees.
गोरखपुर। मौसम का मिजाज बुधवार को बदला-बदला सा रहेगा। इसे लेकर मंगलवार की रात माहौल बनने लगा। रात 10 बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। मौसम विभाग ने बुधवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई है। बारिश के कारण तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। हालांकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी है। पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर तिब्बत की ओर बढ़ रहा है। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल मेंं 5000 फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बन गया है। इसका असर दिखने लगा है। बुधवार को भी तेज गति से हवाएं चलेंगी और आसमान मेंं बादल भी छाने लगेंगे। बूंदाबांदी से लेकर कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव का असर बृहस्पतिवार तक रहेगा। शुक्रवार से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान अधिकतम 36.4 और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed