फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to increasing resources at railway stations now big actors started coming for shooting

Exclusive: फिल्मों की शूटिंग में एनईआर की ऊंची उड़ान, अब बिग बी ने की शूटिंग

Tue, 07 Jun 2022 02:06 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jun 2022 02:06 PM IST
सार

सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों को स्थानीय स्थापत्य कला के अनुसार विकसित किया गया है। स्वच्छता का स्तर भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर फ़िल्म शूटिंग की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन
Due to increasing resources at railway stations now big actors started coming for shooting
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के स्टेशन फिल्म निर्माताओं और बड़े कलाकारों की पसंद बनने लगे हैं। आयुष्मान खुराना, रवि किशन, उर्वशी रौतेला, रणदीप हुड्डा, साक्षी तवंर सरीखे जाने-माने कलाकारों के बाद अब सदी के नायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भी इस वर्ष 24 मार्च को अपने नई फिल्म उमेश क्रॉनिकल की शूटिंग लखनऊ सिटी में की है।

विज्ञापन


फिल्मों की शूटिंग होने से जहां रेलवे की आमदनी का नया जरिया बना है, वहीं पयर्टन के लिहाज से भी अहमियत बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने स्टेशनों को पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा सुसज्जित किया है। लखनऊ सिटी, वाराणसी और गोरखपुर जंक्शन फिल्मों की शूटिंग के लिए ज्यादा मुफीद हैं। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2021 में पहली बार गोरखपुर रेलवे स्टेशन में फिल्म की शूटिंग हुई। इन स्टेशनों पर अब शूटिंग की ज्यादा संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के अनेक प्रमुख स्टेशनों को स्थानीय स्थापत्य कला के अनुसार विकसित किया गया है। स्वच्छता का स्तर भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर फ़िल्म शूटिंग की मांग बढ़ी है। फिल्म शूटिंग की अनुमति देने की प्रक्रिया को भी आसान किया गया है। फिल्म शूटिंग से पूर्वोत्तर रेलवे की कमाई भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्याद कमाई ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से

एनईआर में फिल्मों से अब तक सबसे ज्यादा कमाई आयुष्मान खुराना, गजरा राव, नीना गुप्ता अभिनित फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म से हुई है। वर्ष 2018 में इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी ( पहले मंडुआडीह) से हुई, 38.46 लाख रुपये रेलवे को मिले थे।

एनईआर में ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा

एनई रेलवे प्रशासन ने फिल्म निर्माता कंपनियों को स्टेशन पर या ट्रेन में शूटिंग करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों को शूटिंग की मंजूरी के लिए विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर स्वीकृति मिल जा रही है। शूटिंग के लिए लगने वाला शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होता है।

बीते वर्ष तीन कोच में शूटिंग

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर बीते पांच सालों में 12 फिल्मों के लिए खाली बोगियां शूटिंग के लिए दे चुका है। बीते वर्ष तीन फिल्मों माई, मिशन मजनू और रॉबरी की शूटिंग बोगियों में हुई है। बोगियों को शूटिंग में दिए जाने के बदले रेलवे फिल्म निर्माताओं से अच्छा-खासा किराया जमा कराता है।  

 

शूटिंग की अनुमति के लिए क्या है जरूरी

फिल्म की स्क्रिप्ट (जो हिस्सा रेल कैंपस में शूट होना है), व्यापक बीमा, लाइसेंस फीस, रोलिंग स्टॉक चार्ज, क्षतिपूर्ति बॉन्ड एग्रीमेंट

हर लोकेशन का चार्ज अलग

लाइसेंस    फीस
ए-1, ए के लिए    1 लाख
बी-1, बी के लिए    50 हजार
अन्य शहर    25 हजार
रोलिंग स्टॉक चार्ज
स्पेशल ट्रेन - 4 लाख 74 हजार 345 (इंजन, चार नॉन एसी कोच व एक एसएलआर)एसी कोच के लिए 5 परसेंट जीएसटी एक्स्ट्रासिक्योरिटी फीस - 50 हजार प्रति कोच (मिनिमम ढाई लाख)  

कुछ प्रमुख फिल्में, जिनकी हो चुकी है शूटिंग

फिल्म   किराया शूटिंग स्थल
शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2019) 38 लाख मडुआडीह
बरेली की बर्फी (2016) 7.2 लाख लखनऊ
फैमिली ऑफ ठाकुरगंज (2018) 19 लाख लखनऊ
छोटे नवाब (2018) 40 लाख लखनऊ
मिशन मजनू ( 2021)  6.5 लाख लखनऊ
कंजूस मक्खीचूस  ( 2021) 08 लाख लखनऊ सिटी
तिकड़म ( 2021) 5 लाख  हल्दी रोड स्टेशन
1922 प्रतिकार चौरीचौरा ( 2021) 50 हजार रुपये गोरखपुर जीएम ऑफिस
रॉबरी  ( 2021)  01 लाख रामपुर
उमेश क्रोनिकल ( 2022 )   6 लाख  लखनऊ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed