Exclusive: फिल्मों की शूटिंग में एनईआर की ऊंची उड़ान, अब बिग बी ने की शूटिंग
सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों को स्थानीय स्थापत्य कला के अनुसार विकसित किया गया है। स्वच्छता का स्तर भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर फ़िल्म शूटिंग की मांग बढ़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के स्टेशन फिल्म निर्माताओं और बड़े कलाकारों की पसंद बनने लगे हैं। आयुष्मान खुराना, रवि किशन, उर्वशी रौतेला, रणदीप हुड्डा, साक्षी तवंर सरीखे जाने-माने कलाकारों के बाद अब सदी के नायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भी इस वर्ष 24 मार्च को अपने नई फिल्म उमेश क्रॉनिकल की शूटिंग लखनऊ सिटी में की है।
फिल्मों की शूटिंग होने से जहां रेलवे की आमदनी का नया जरिया बना है, वहीं पयर्टन के लिहाज से भी अहमियत बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने स्टेशनों को पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा सुसज्जित किया है। लखनऊ सिटी, वाराणसी और गोरखपुर जंक्शन फिल्मों की शूटिंग के लिए ज्यादा मुफीद हैं। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2021 में पहली बार गोरखपुर रेलवे स्टेशन में फिल्म की शूटिंग हुई। इन स्टेशनों पर अब शूटिंग की ज्यादा संभावनाएं हैं।
सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के अनेक प्रमुख स्टेशनों को स्थानीय स्थापत्य कला के अनुसार विकसित किया गया है। स्वच्छता का स्तर भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर फ़िल्म शूटिंग की मांग बढ़ी है। फिल्म शूटिंग की अनुमति देने की प्रक्रिया को भी आसान किया गया है। फिल्म शूटिंग से पूर्वोत्तर रेलवे की कमाई भी बढ़ गई है।
सबसे ज्याद कमाई ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से
एनईआर में फिल्मों से अब तक सबसे ज्यादा कमाई आयुष्मान खुराना, गजरा राव, नीना गुप्ता अभिनित फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म से हुई है। वर्ष 2018 में इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी ( पहले मंडुआडीह) से हुई, 38.46 लाख रुपये रेलवे को मिले थे।
एनईआर में ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा
एनई रेलवे प्रशासन ने फिल्म निर्माता कंपनियों को स्टेशन पर या ट्रेन में शूटिंग करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों को शूटिंग की मंजूरी के लिए विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर स्वीकृति मिल जा रही है। शूटिंग के लिए लगने वाला शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होता है।
बीते वर्ष तीन कोच में शूटिंग
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर बीते पांच सालों में 12 फिल्मों के लिए खाली बोगियां शूटिंग के लिए दे चुका है। बीते वर्ष तीन फिल्मों माई, मिशन मजनू और रॉबरी की शूटिंग बोगियों में हुई है। बोगियों को शूटिंग में दिए जाने के बदले रेलवे फिल्म निर्माताओं से अच्छा-खासा किराया जमा कराता है।
शूटिंग की अनुमति के लिए क्या है जरूरी
फिल्म की स्क्रिप्ट (जो हिस्सा रेल कैंपस में शूट होना है), व्यापक बीमा, लाइसेंस फीस, रोलिंग स्टॉक चार्ज, क्षतिपूर्ति बॉन्ड एग्रीमेंटहर लोकेशन का चार्ज अलग
लाइसेंस फीसए-1, ए के लिए 1 लाख
बी-1, बी के लिए 50 हजार
अन्य शहर 25 हजार
रोलिंग स्टॉक चार्ज
स्पेशल ट्रेन - 4 लाख 74 हजार 345 (इंजन, चार नॉन एसी कोच व एक एसएलआर)एसी कोच के लिए 5 परसेंट जीएसटी एक्स्ट्रासिक्योरिटी फीस - 50 हजार प्रति कोच (मिनिमम ढाई लाख)
कुछ प्रमुख फिल्में, जिनकी हो चुकी है शूटिंग
| फिल्म | किराया | शूटिंग स्थल |
| शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2019) | 38 लाख | मडुआडीह |
| बरेली की बर्फी (2016) | 7.2 लाख | लखनऊ |
| फैमिली ऑफ ठाकुरगंज (2018) | 19 लाख | लखनऊ |
| छोटे नवाब (2018) | 40 लाख | लखनऊ |
| मिशन मजनू ( 2021) | 6.5 लाख | लखनऊ |
| कंजूस मक्खीचूस ( 2021) | 08 लाख | लखनऊ सिटी |
| तिकड़म ( 2021) | 5 लाख | हल्दी रोड स्टेशन |
| 1922 प्रतिकार चौरीचौरा ( 2021) | 50 हजार रुपये | गोरखपुर जीएम ऑफिस |
| रॉबरी ( 2021) | 01 लाख | रामपुर |
| उमेश क्रोनिकल ( 2022 ) | 6 लाख | लखनऊ सिटी |