{"_id":"6626390cc7cd9b57870f745a","slug":"drunken-youth-created-ruckus-at-a-wedding-ceremony-in-gorakhpur-throwing-away-edible-fish-and-rice-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाने की जगह बारात में फेंकने लगे मछली-चावल, जानिए क्या थी वजह- क्यों लगवाए पुलिस ने फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाने की जगह बारात में फेंकने लगे मछली-चावल, जानिए क्या थी वजह- क्यों लगवाए पुलिस ने फेरे
Mon, 22 Apr 2024 03:46 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
गुलरिहा थाना
- फोटो : अमर उजाला
गुलरिहा थानाक्षेत्र एक गांव में रविवार की रात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव से बारात आई थी। बारात में आए हुए मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर खाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बताया जाता है कि नशे में धुत युवक ने ईंट पत्थर चलाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और अपनी मौजूदगी में शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी सुभाष के लड़के विजय की बारात गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। बारात में आए आठ-दस मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में धुत्त होकर रविवार की रात लगभग एक बजे बारात में लड़की पक्ष के लोगों से खाने की मांग करने लगे। लड़की पक्ष ने चावल और रोटी मंगवा दिया।
विज्ञापन
लेकिन, खाने के दौरान मछली आने में देरी होने की बात पर नाराज़ युवक ने लड़की के चचेरे भाई के ऊपर ही खाना फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और मामला ईंट पत्थर और लाठी डंडे तक पहुंच गया।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बाराती भाग गए और पुलिस की मौजूदगी में लड़की की शादी कराई गई। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा शशिभूषण राय ने बताया इस घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।