फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drunken teacher vandalized BSA office at Maharajganj

यूपी: नशे में धुत शिक्षक ने बीएसए कार्यालय में की तोड़फोड़, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Wed, 16 Dec 2020 06:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Drunken teacher vandalized BSA office at Maharajganj
बीएसए कार्यालय पर हंगामा करता नशे में धुत शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बुधवार को नशे में धुत शिक्षक ने कंप्यूटर तोड़ दिया और वहां मौजूद कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। कर्मियों ने गेट में ताला बंद कर पुलिस को सूचना दी। कलेक्ट्रेट चौकी से पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी न्यायालय के कार्य से इलाहाबाद गए थे। कार्यालय में मौजूद प्रभारी बीएसए श्यामसुंदर पटेल ने बताया कि मिठौरा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नशे की हालत में दोपहर लगभग एक बजे के बाद कार्यालय पहुंचा। उसने कार्यालय में तैनात कर्मियों से दुर्व्यवहार करते हुए काम न करने के लिए कहा।
विज्ञापन


अभी कर्मी कुछ समझ पाते कि उसने एक कंप्यूटर व वहां रखे सामान को तोड़ना-फोड़ना शुरू कर दिया। कर्मी यह देखकर हतप्रभ रह गए। शोर सुनकर अन्य कमरों से भी कर्मी वहां पहुंचे तथा मुख्य चैनल पर ताला लगा दिया। कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

अक्सर विवादों में रहता है शिक्षक

कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अंकित सिंह व अन्य कर्मियों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और उसे लेकर चौकी पर गए। प्रभारी बीएसए ने बताया कि तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए कार्यालय में हंगामा करने वाले इस शिक्षक का विवादों से पुराना नाता है। जिले में अपनी तैनाती के दौरान इसने स्कूल, उसके के बाहर व कार्यालय में पहले भी कई बार लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है।

डीसी निर्माण से भी उलझ गया शिक्षक
कार्यालय में विवाद के दौरान विभागीय जिम्मेदार व कर्मी आरोपित को समझाने का प्रयास कर रहे थे तो वह जिला समन्वयक निर्माण से भी उलझ गया। दोनो में तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकी भी दे डाली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed