फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drunken men allegedly misbehaved with passersby and pelted stones at another house two hours later.

Gorakhpur News: महाकाल ग्रुप के गुर्गों ने युवक का सिर फोड़ा, मकान पर ईंट-पत्थर से हमला

Fri, 29 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drunken men allegedly misbehaved with passersby and pelted stones at another house two hours later.
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में बुधवार रात महाकाल ग्रुप के मनबढ़ों की ओर से उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पत्तल-गिलास लेने गए युवक को रोककर मारपीट की गई, जिसमें उसका सिर फट गया। इसके बाद आरोपियों ने एक मकान पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घटना में कई राहगीरों से बदसलूकी का भी आरोप है। पीड़ितों ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जंगल डुमरी नंबर दो टोला बंगला निवासी कमलेश पासवान बुधवार शाम गांव के श्रीदास टोले में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह रामनगर चौराहे से पत्तल-गिलास लेने गया। लौटते समय रामनगर और अकटहवा के बीच शराब की दुकान के पास 7 से 8 मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया और विवाद करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और मारपीट कर युवक का सिर फोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमले के दौरान आरोपियों ने राहगीरों को भी रोका और उनके साथ बदसलूकी की। घटना के करीब दो घंटे बाद अकटहवा क्षेत्र में अरुण नामक व्यक्ति के घर पर ईंट-पत्थर फेंके जाने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि यह हमला भी उन्हीं मनबढ़ युवकों ने किया। इससे इलाके में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट और पथराव में शामिल युवक खुद को ‘महाकाल ग्रुप’ का सदस्य बताते हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों से भी उलझने के आरोप हैं। पीड़ित पक्ष ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed