फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drunk youth climbed on water tank In Basti

नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया युवक, उतरने की बजाय, जोर-जोर से गाने लगा गाना

Wed, 19 Feb 2020 06:17 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बभनान (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बभनान (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Feb 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth climbed on water tank In Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
लोहिया नगर वार्ड में एक नशेड़ी पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह टंकी से कूदने की धमकी देने लगा। जोर-जोर से फिल्मी गाने गाते हुए युवक को देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात सिद्धार्थनगर जिले के परसौना गांव निवासी 28 वर्षीय हौसिला प्रसाद किसी काम से बभनान कस्बे में आए थे। देर रात नशे में भटकते हुए बभनान के लोहिया नगर स्थित पानी की टंकी के पास जा पहुंचे।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में वह पानी टंकी के ऊपर चढ़कर तरह-तरह की आवाजें निकालने लगा। कभी पुरुष तो कभी महिला की तेज आवाज सुन लोग घरों से बाहर आ गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उसे टंकी से नीचे उतारा। थानाध्यक्ष अनिल दूबे ने बताया कि बुधवार की सुबह शांति भंग में युवक का चालान किया गया है। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed