फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drugs worth two crore rupees recovered from Gorakhpur-Sant kabir nagar

UP: नशीली दवाओं के साथ छह गिरफ्तार, 15 लाख रुपये, आठ मोबाइल फोन, दो ट्रक और एक कंटेनर बरामद

Mon, 08 Aug 2022 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Aug 2022 01:46 PM IST
सार

सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गोरखपुर के तारामंडल के मुकेश मिश्र, बस्ती के नबीरहमुल्लाह, कौड़ीराम बांसगांव के हरिश्चंद्र गुप्ता, बिहार के आरा निवासी शंभू गुप्ता, गंगा सागर और मोलू यादव के रूप में हुई है। इन सभी को गीडा पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।   

विज्ञापन
Drugs worth two crore rupees recovered from Gorakhpur-Sant kabir nagar
पकड़ी गईं दवाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार देर रात दो करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद कर रविवार को दवा कारोबार से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 15 लाख रुपये, आठ मोबाइल फोन, एक कार, एक ट्रक और दो कंटेनर बरामद हुए हैं। सहायक आयुक्त औषधि की तहरीर पर गीडा थाने में और संतकबीरनगर की कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गोरखपुर के तारामंडल के मुकेश मिश्र, बस्ती के नबीरहमुल्लाह, कौड़ीराम बांसगांव के हरिश्चंद्र गुप्ता, बिहार के आरा निवासी शंभू गुप्ता, गंगा सागर और मोलू यादव के रूप में हुई है। इन सभी को गीडा पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।   
विज्ञापन


उधर, शनिवार देर रात छापा मार कर खलीलाबाद के दलेलगंज से एक कंटेनर से पकड़ी गईं 45 लाख रुपये की दवाओं के मामले में औषधि निरीक्षक की। तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने आगरा निवासी अमित गोयल, अनुज गोयल, गोरखपुर के भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारी आशीष गुप्ता, अमित गुप्ता और खलीलाबाद निवासी एक अज्ञात पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed