{"_id":"62f0c65ba8a702091f1f0cf9","slug":"drugs-worth-two-crore-rupees-recovered-from-gorakhpur-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नशीली दवाओं के साथ छह गिरफ्तार, 15 लाख रुपये, आठ मोबाइल फोन, दो ट्रक और एक कंटेनर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नशीली दवाओं के साथ छह गिरफ्तार, 15 लाख रुपये, आठ मोबाइल फोन, दो ट्रक और एक कंटेनर बरामद
Mon, 08 Aug 2022 01:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:46 PM IST
सार
सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गोरखपुर के तारामंडल के मुकेश मिश्र, बस्ती के नबीरहमुल्लाह, कौड़ीराम बांसगांव के हरिश्चंद्र गुप्ता, बिहार के आरा निवासी शंभू गुप्ता, गंगा सागर और मोलू यादव के रूप में हुई है। इन सभी को गीडा पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़ी गईं दवाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार देर रात दो करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद कर रविवार को दवा कारोबार से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 15 लाख रुपये, आठ मोबाइल फोन, एक कार, एक ट्रक और दो कंटेनर बरामद हुए हैं। सहायक आयुक्त औषधि की तहरीर पर गीडा थाने में और संतकबीरनगर की कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गोरखपुर के तारामंडल के मुकेश मिश्र, बस्ती के नबीरहमुल्लाह, कौड़ीराम बांसगांव के हरिश्चंद्र गुप्ता, बिहार के आरा निवासी शंभू गुप्ता, गंगा सागर और मोलू यादव के रूप में हुई है। इन सभी को गीडा पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
उधर, शनिवार देर रात छापा मार कर खलीलाबाद के दलेलगंज से एक कंटेनर से पकड़ी गईं 45 लाख रुपये की दवाओं के मामले में औषधि निरीक्षक की। तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने आगरा निवासी अमित गोयल, अनुज गोयल, गोरखपुर के भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारी आशीष गुप्ता, अमित गुप्ता और खलीलाबाद निवासी एक अज्ञात पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।