फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drugs were being sent from Agra to West Bengal by Gorakhpur

मौत का कारोबार: आगरा से पश्चिम बंगाल भेजी जा रही थीं नशीली दवाएं, न कोई रिकार्ड था, न ही GST के कागज

Mon, 08 Aug 2022 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि सहायक आयुक्त औषधि एजाज अहमद की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Drugs were being sent from Agra to West Bengal by Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार देर रात गीडा और संतकबीरनगर से जो दो करोड़ की नशीली दवाएं बरामद की थीं, वह आगरा से कंटेनर में लादकर पश्चिम बंगाल भेजी जा रही थीं। बरामद दवाओं से संबंधित किसी के पास कोई रिकार्ड नहीं था। जीएसटी के कागजात भी नहीं थे। दवाएं नशे में प्रयुक्त करने के लिए ले जाई जा रही थीं। इसे दवाओं की तस्करी बताया जा रहा है। ये ऐसी दवाएं हैं जिन्हें बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि एजाज अहमद, सहायक आयुक्त बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक को शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगरा से नशीली दवाओं की खेप लाकर गीडा के एक गोदाम में रखी गई है। इसके बाद दोनों सहायक आयुक्त ने टीम के अन्य लोगों को बुलाया और गीडा पहुंचकर दो कंटेनर और एक डीसीएम में रखी 498 पेटी फेंसिडिल कफ सिरप को बरामद किया। टीम की सूचना पर गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों व छह लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से पुलिस ने 15 लाख रुपये और आठ मोबाइल फोन बरामद किया।  
विज्ञापन


सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस (स्वापक एवं मनुष्य प्रभावी अधिनियम 1985) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एजाज अहमद ने बताया कि 498 पेटी में 100 एमएल की 50,000 बोतल फेंसिडिल कफ सिरप को बरामद किया गया है। इसकी कीमत बाजार में दो करोड़ रुपये से अधिक है। ड्रग विभाग की टीम में औषधि निरीक्षक जय सिंह, औषधि निरीक्षक महराजगंज शिव कुमार नायक, दीपक पांडेय और औषधि निरीक्षक देवरिया इंद्रेश त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ड्रग्स विभाग वाराणसी के आयुक्त नरेश मोहन के नेतृत्व में टीम ने शनिवार देर रात खलीलाबाद के दलेलगंज में एक कंटेनर से 45 लाख रुपये की दवाएं बरामद की थीं। इसमें फेंसेड्रिल सिरप, अल्प्राजोलम, कोडीन, ट्रामाडाल, लुबीजेसिक, पैटोजेसिक आदि शािमल हैं। इनमें से कुछ का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है।

हिमाचल के बद्दी से आती हैं ये दवाएं
जांच में जानकारी मिली है कि सिरप आगरा के गोविंद इन्क्लेव चाणक्यपुरी से ट्रक से लाया गया था। इसी मोहल्ले के रहने वाले मनोज गोयल सिरप को गोरखपुर के भालोटिया के दो व्यापारी भाइयों को सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि मनोज इस सीरप को हिमाचल प्रदेश के बद्दी से मंगाता है।

भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारी का है गोदाम
गीडा के जिस गोदाम से फेंसिडिल सीरप को बरामद किया गया है, वह भालोटिया मार्केट के दवा व्यापारी अमित गुप्ता और आशीष गुप्ता का है। दोनों सगे भाई हैं और दवा का कारोबार करते हैं। एजाज अहमद ने बताया कि विभाग मामले की जांच कर रहा है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि सहायक आयुक्त औषधि एजाज अहमद की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed