फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Driver wipes e-rickshaw with tiranga in Gorakhpur case registered

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: गोरखपुर में ड्राइवर ने तिरंगा से पोछा ई-रिक्शा, केस दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Feb 2023 02:38 PM IST
सार

तिरंगा से ई-रिक्शा साफ कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम जितुल्लाह खान बताया। वह बिहार का रहने वाला है। वीडियो में शख्स जिस ई- रिक्शा को तिरंगा से साफ कर रहा है, उसका नंबर यूपी-53-एफटी-6293 है। जबकि, गोरखपुर आरटीओ में इस ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ममता त्रिपाठी नाम की महिला के नाम से है।

विज्ञापन
Driver wipes e-rickshaw with tiranga in Gorakhpur case registered
वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा ड्राइवर का तिरंगा से रिक्शा पोछते हुए वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीडियो में तिरंगा से ई-रिक्शा साफ कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम जितुल्लाह खान बताया। वह बिहार का रहने वाला है। वीडियो में शख्स जिस ई- रिक्शा को तिरंगा से साफ कर रहा है, उसका नंबर यूपी-53-एफटी-6293 है। जबकि, गोरखपुर आरटीओ में इस ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ममता त्रिपाठी नाम की महिला के नाम से है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ट्वीट कर गोरखपुर पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत पर गोरखनाथ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गोरखनाथ इंस्पेक्टर, दुर्गेश सिंह ने बताया, सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर केस दर्ज जांच की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed