{"_id":"65c15cdce896ce6136095b7b","slug":"driver-who-came-to-collect-garbage-beaten-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-456408-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कूड़ा कलेक्शन करने पहुंचे ड्राइवर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कूड़ा कलेक्शन करने पहुंचे ड्राइवर की पिटाई
Tue, 06 Feb 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो
विकासनगर में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, गोरखनाथ थाने में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सोमवार को वार्ड नंबर 60 विकासनगर पहुंचे ड्राइवर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकासनगर जोन आठ एलआईजी दो के ड्राइवर मनोज कुमार सोमवार की सुबह कूड़ा कलेक्शन के लिए गए थे। उनके साथ का कर्मी कूड़ा उठा रहा था। मनोज ने बताया कि तभी वहां कुछ युवकों ने गाड़ी हटाने को कहा। युवकों का कहना था कि उनके घर बरात आई है और दुल्हन की गाड़ी आने के लिए रास्ता नहीं है। मनोज ने कहा कि बस कचरा डालकर तुरंत निकल रहे हैं। इसके बाद युवक बहस करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिए। पिटाई से मुंह और कमर में चोट आई है।
सहायक नगर आयुक्त और जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन करने गए ड्राइवर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया गया है।