{"_id":"65f609b813eb2aefdc0893e7","slug":"drinking-water-problem-will-be-solved-deep-tube-wells-will-be-installed-in-eight-wards-at-a-cost-of-rs-551-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-499347-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूर होगी पेयजल समस्या... आठ वार्डो में 5.51 करोड़ रुपये से लगेंगे गहरे नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूर होगी पेयजल समस्या... आठ वार्डो में 5.51 करोड़ रुपये से लगेंगे गहरे नलकूप
Sun, 17 Mar 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम से जुड़े नए वार्डों में पेयजल की समस्या जल्द दूर होने वाली है। नगर निगम के जलकल विभाग ने इसको लेकर पहल शुरू कर दी है। आठ वार्डों में 5.51 करोड़ रुपये की लागत से गहरे नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए जलकल ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद दस नए वार्ड जुड़े थे। इसमें ज्यादातर में पेयजल की सप्लाई नहीं थी। वार्ड जुड़ने के साथ ही लोगों की मांग थी कि उनके घर तक जलकल की पाइपलाइन पहुंचे। इसको देखते हुए जलकल विभाग ने रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, सझाई, गुलरिहा, भरवलिया, गायघाट और देवी प्रसाद नगर में गहरे नलकूप लगाने का निर्णय लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नलकूप लगाए जाएंगे। इससे लगभग एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
नए गहरे नलकूप का अधिष्ठापन रानीडीहा में 50.04 लाख, खोराबार में 50.04 लाख, 100.08 लाख, संझाई में 50.04 लाख, गुलरिहा में 100.08 लाख, भरवलिया में 50.04 लाख, गायघाट में 50.04 लाख और देवी प्रसाद नगर में 100.08 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा।
विज्ञापन
बोले लोग...
नगर निगम में वार्ड तो जुड़ गया था, लेकिन पीने का पानी अभी तक नहीं पहुंचा है। नलकूप लग जाने से काफी हद तक पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
निजामुद्दीन
बहुत दिनों से हमारी मांग थी नलकूप लगाया जाए। अब जाकर यह मांग पूरी हुई है। इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन काफी हद तक समस्या से निजात मिलेगी।
शमशाद
नए वार्डों में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए 5.51 करोड़ रुपये से नए गहरे नलकूप लगाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
राघवेंद्र कुमार, महाप्रबंधक, जलकल