Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr. VN Agarwal Elected IMA Gorakhpur President Elect Defeats Dr. AK Chaturvedi by 272 Votes

आईएमए: गोरखपुर के प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने गए डॉ. वीएन अग्रवाल, डॉ. एके चतुर्वेदी को 272 वोटों से हराया

Mon, 23 Nov 2026 02:11 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 23 Nov 2026 02:11 PM IST
सार

डॉ. वीएन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. एके चतुर्वेदी को 272 मतों से हराकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर की नई कार्यकारिणी के प्रेसीडेंट इलेक्ट बन गए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही है।

विज्ञापन
Dr. VN Agarwal Elected IMA Gorakhpur President Elect Defeats Dr. AK Chaturvedi by 272 Votes
डॉ. वीएन अग्रवाल बने आईएमए गाेरखपुर प्रेसीडेंट इलेक्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिैस

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। इसमें डॉ. वीएन अग्रवाल प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. एके चतुर्वेदी को 272 मतों से हराया। डॉ. वीएन अग्रवाल को 405, जबकि डॉ. एके चतुर्वेदी को 133 वोट मिले।

विज्ञापन
Trending Videos

चुनाव अधिकारी डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. डीके सिंह और डॉ. एपी गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष के चार पदों पर डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. बबीता शुक्ला, डॉ. देवेंद्र भागवानी और डॉ. रितेश कुमार चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी

Dr. VN Agarwal Elected IMA Gorakhpur President Elect Defeats Dr. AK Chaturvedi by 272 Votes
आईएम के चुनाव के बाद उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संगठन

सचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. संजीव सिंह को मिली जबकि कोषाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्रा बनाए गए। सह सचिव के दो पदों पर डॉ. गौरव पांडेय और डॉ. रीता मिश्रा चुने गए। इसके अलावा स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. पीसी शाही, कल्चरल सेक्रेटरी डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी और साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. शांतनु अग्रवाल चुने गए। मंदबुद्धि  बाल संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह और सचिव डॉ. नीरज श्रीवास्तव होंगे। डॉ. अजय शुक्ला को बिल्डिंग इंचार्ज बनाया गया है। आईएमए ब्लड बैंक के चेयरमैन की जिम्मेदारी पूर्व की तरह डॉ. वाई सिंह संभालेंगे। वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद पर डॉ. नरेंद्र देव कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन

आईएमए को एकजुट करने पर रहेगा 

आईएमए गोरखपुर के प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने जाने के बाद डॉ. वीएन अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आईएमए में वरिष्ठ और युवा, सरकारी और निजी, विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक सभी को बराबर सम्मान मिलेगा। संगठन में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। युवा चिकित्सकों को मार्गदर्शन देने के साथ उन्हें आईएमए में पहचान दिलाने के लिए भी काम करेंगे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगी। चिकित्सा हिंसा के खिलाफ कानून होने के बावजूद पुलिस स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन में दिक्कत आती है। इसके लिए सभी थानों में चिकित्सा हिंसा से जुड़े कानूनों की जानकारी देने वाले बोर्ड लगवाने और पुलिसकर्मियों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अपनी व्यस्तता के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं। इसे देखते हुए 'हेल्थ चेकअप फॉर डॉक्टर्स बाई डॉक्टर्स' पहल शुरू की जाएगी। आईएमए की हर जीबीएम में चिकित्सकों की स्वास्थ्य जांच कराने का प्रयास होगा। संगठन की पारदर्शिता पर उन्होंने कहा कि हर महीने का आय-व्यय का ब्योरा व्हाट्सएप पर साझा किया जाएगा। आईएमए भवन के ऊपरी तल का निर्माण कराने के लिए फंड की व्यवस्था करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed