फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dr Sanjay Nishad said Caste census should be conducted in UP

Gorakhpur: डॉ. संजय निषाद बोले- यूपी में कराई जाए जातीय जनगणना, अपने सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी

Mon, 09 Oct 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज अनुसूचित जाति में अंकित है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने आरक्षण के नाम पर मझवार की सभी उपजातियों को उलझाने का काम किया था। जातीय जनगणना से पहले जातियों में विसंगति दूर की जाए।

विज्ञापन
Dr Sanjay Nishad said Caste census should be conducted in UP
डॉ. संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग प्रदेश सरकार की है।

विज्ञापन


रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी शुरू से ही जातीय जनगणना के पक्ष में रही है। मछुआ समाज के साथ हुई जातीय विसंगति दूर करके ही जातीय जनगणना करवाई जाए। कहा कि मछुआ समाज अनुसूचित जाति में अंकित है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने आरक्षण के नाम पर मझवार की सभी उपजातियों को उलझाने का काम किया था। जातीय जनगणना से पहले जातियों में विसंगति दूर की जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी का गठन मछुआ समाज के संवैधानिक आरक्षण के मुद्दे को लेकर हुआ था, पार्टी आज भी अपने आरक्षण के मुद्दे पर अडिग है। मछुआ आरक्षण के मुद्दे को लेकर निषाद पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 18 मंडलों में संवैधानिक आरक्षण जनसंपर्क महाअभियान चलाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट केंद्र और प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: स्टैंड तय...वाराणसी-लखनऊ की निजी बसें भी होंगी गोरखपुर शहर से बाहर

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने सिंबल पर लड़ेगी। भाजपा बड़े भाई की भूमिका में हमेशा से ही रही है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी भाजपा निषाद पार्टी को सम्मानजनक सीट देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed