फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dr kafeel khan demands to cm yogi remove his suspension for corona epidemic

डॉ. कफील खान ने सीएम योगी से की अपील, बोले- मेरा सस्पेंशन खत्म करें, कोरोना काल के बाद फिर कर दें निलंबित

Tue, 20 Apr 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 05:20 PM IST
सार

 डॉ. कफील ने सीएम योगी को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनका 15 वर्षों का आईसीयू का अनुभव इस समय यूपी में कोरोना को लेकर मची महामारी में मरीजों के काम आ सकता है।

विज्ञापन
dr kafeel khan demands to cm yogi remove his suspension for corona epidemic
डॉ कफील खान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन कांड के बाद से डॉ. कफील खान सस्पेंड चल रहे है। ऐसे में उन्होंने कोरोना काल की दुहाई देते हुए सीएम योगी से अपना निलंबन वापस लेने की मांग की है। डॉ. कफील ने सीएम योगी को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनका 15 वर्षों का आईसीयू का अनुभव इस समय यूपी में कोरोना को लेकर मची महामारी में मरीजों के काम आ सकता है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कफील ने लिखा कि इसी मामले में निलंबित किए गए बीआरडी के पूर्व प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्र और मेंटिनेंस इंचार्ज डॉ.सतीश कुमार का निलंबन पिछले साल चार मार्च को वापस हो चुका है। लेकिन सिर्फ उनकी बहाली नहीं की जा रही। 36 से भी अधिक पत्र लिखने के बावजूद अधिकारी द्वेषपूर्ण ढंग से उनका निलंबन वापस नहीं कर रहे हैं। जबकि विभिन्न जांच अधिकारियों की रिपोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में उन्हें चिकित्सकीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। उच्च न्यायालय ने सात मार्च 2019 और उच्चतम न्यायालय ने 10 मई 2019 को अपने आदेश में 90 दिनों के भीतर उनके निलंबन पर विचार करने को कहा था लेकिन 1300 से अधिक दिनों से वह निलंबित हैं। वह किसी अन्य हॉस्पिटल या व्यवसाय में काम नहीं कर रहे हैं। कोरोना महामारी के समय अपने देश के नागरिकों की सेवा करना चाहता हूं इसलिए मेरा निलंबन खत्म कर एक अवसर दें। चाहें तो महामारी की रोकथाम के बाद फिर से निलंबित कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed