{"_id":"69e14f9cac52b3323e00e16f","slug":"dr-ambedkars-statue-vandalized-in-bansgaon-two-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1292117-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बांसगांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बांसगांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
- भैसहीं खुर्द गांव में की घटना से मचा बवाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाला
- ग्रामीणों के आक्रोश के बाद तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात
बांसगांव। थाना क्षेत्र के भैसहीं खुर्द गांव में बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विष्णु और संदीप यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के आनंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए डॉ. आंबेडकर की मूर्ति एक घर के बरामदे में रखी गई थी। आरोप है कि बुधवार रात विष्णु और संदीप यादव ने मूर्ति के साथ शरारत करते हुए उसे धक्का दे दिया, जिससे वह दीवार से टकरा गई और प्रतिमा का धड़ अलग हो गया। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और विरोध प्रदर्शन करने लगी। स्थिति बिगड़ती देख बांसगांव के सीओ अनुज कुमार सिंह और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसपी दक्षिणी दिनेश पूरी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।