{"_id":"6473a83eea44a561dc04c884","slug":"dowry-greedy-asked-for-one-lakh-marriage-was-broken-for-not-giving-marriage-party-did-not-come-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-185147-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये के लिए तोड़ी शादी: लड़की के घर नहीं आई बरात, डिमांड पूरी न होने पर किया सात फेरे से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख रुपये के लिए तोड़ी शादी: लड़की के घर नहीं आई बरात, डिमांड पूरी न होने पर किया सात फेरे से इनकार
Mon, 29 May 2023 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 05:20 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती का आरोप है कि दहेज की मांग के कारण उसकी शादी नहीं हो पाई। आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दहेज में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर लोभियों ने शादी वाले दिन बरात नहीं लाने की सूचना दी। इससे युवती के परिवार में हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों की मदद से दूल्हा के घरवालों से संपर्क कर शादी कराने की कोशिश की, लेकिन उसके परिवार वाले तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
28 मई को होने वाली शादी नहीं हो पाई। इसके बाद युवती ने गुलरिहा थाने में शारीरिक शोषण, दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन सब घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव की युवती ने गुलरिहा पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पिता की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। घर में मां के साथ अकेले ही रहती है। एक वर्ष पहले युवती की शादी गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर 2 टोला सकलदीशपुर निवासी युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद युवक का युवती के घर आना जाना शुरू हो गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता ने युवक के माता-पिता से यह बात बताई तो दोनों ने बोला कि आखिर शादी तुमसे ही करेगा। आरोप है कि युवक जब भी घर आता तो वह रुपये की मांग करता था। पीड़िता की मां ने छह महीने में थोड़ा थोड़ा करके 70 हजार रुपये दे दी। इसके बाद भी युवक के परिजन और एक लाख रुपये की मांग करते रहे।
पीड़िता की मां अभी रुपये के इंतजाम में लगी थी, उससे पहले युवक ने कहा बिना एक लाख रुपये मिले शादी नहीं होगी। इसके लिए चाहे घर या जमीन भी क्यों न बेचनी पड़े। और पैसे नहीं मिलने पर शादी तोड़ दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।