{"_id":"649ea37d47cdf9b9a707d797","slug":"download-hidayat-sachet-app-by-disaster-management-authority-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हिदायत: कार में एमएफ पर गाने का शौक बारिश में फरमाएंगे तो बिजली का झटका खा जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हिदायत: कार में एमएफ पर गाने का शौक बारिश में फरमाएंगे तो बिजली का झटका खा जाएंगे
Fri, 30 Jun 2023 03:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jun 2023 03:27 PM IST
सार
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि इस मौसम में बिजली गिरने की आशंका अधिक रहती है। इसकी संभावित जानकारी के लिए सचेत एप डाउनलोड करें। कार चलाते समय रेडियो बंद कर दें।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार में बैठकर एफएम रेडियो पर गाने सुनने का शौक है तो बारिश पर इस पर काबू रखें, वरना बिजली गिरी तो तगड़ा झटका खाएंगे या जान से जाएंगे। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली के कड़कने और गिरने की घटनाएं बढ़ जाएंगी। आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से लोगों को बिजली गिरने से बचाव को लेकर सजग किया जा रहा है। सावधानियां बरत कर लोग जिंदगी के खतरे से बच सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली कड़कने और चमकने के दौरान रेडियो बंद रखने से कार सवार सुरक्षित रह सकते हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से भी बचें। विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान में विपरीत ऊर्जा के बादल उड़ते रहते हैं। इनके आपस में टकराने से बिजली पैदा होकर गिरती है। इसकी चपेट में आने से लोगों की झुलसकर जान तक चली जाती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पिता ने पुलिस से लगाई गुहार: साहब, केस दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेटी की फोटो
विज्ञापन
बिजली के उपकरण इत्यादि जल जाते हैं। नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है और हार्ट अटैक होने की आशंका भी रहती है। इससे शारीरिक अपंगता का खतरा होता है। घर पर बिजली गिरने से बचाव के लिए तड़ित आघात यंत्र लगवाना चाहिए। यह एक प्रकार का एंटीना है, जो बिजली गिरने के समय अर्थिंग रोकने का काम करता है। इससे बिजली गिरने पर वह जमीन में प्रवेश कर जाती है।
ये बरतें सावधानियां
- मौसम खराब होने पर बिजली चमकने की दशा में कार का रेडियो बंद कर दें।
- घर में रखे टीवी, रेडियो, कंप्यूटर सहित सभी को बंद कर दें। उसका मॉडम और बिजली का प्लग निकाल दें।
- इस दौरान मोबाइल का प्रयोग करने से बचें। नंगे पांव फर्श या जमीन पर न खड़े हों।
- बिजली चमकने पर घर के भीतर रहें। पेड़ के नीचे या खुले मैदान में जाने से बचें।
- खुले मैदान में होने पर किसी भवन में छिपने की कोशिश करना चाहिए।
जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि इस मौसम में बिजली गिरने की आशंका अधिक रहती है। इसकी संभावित जानकारी के लिए सचेत एप डाउनलोड करें। कार चलाते समय रेडियो बंद कर दें। मोबाइल पर बात न करें। सुरक्षा के उपाय अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है।