फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dog died due to multiple organ failure not bullet

Gorakhpur News: गोली नहीं मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से हुई कुत्ते की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Wed, 14 Feb 2024 01:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

सहारा एस्टेट में सोमवार को एक कुत्ते को गोली मारने का मामला सामने आया था। आरोप था कि कुत्ते ने वहीं के रहने वाले एक बच्चे को काट लिया था। इससे नाराज बच्चे के पिता ने अपनी लाइसेंसी असलहे से कुत्ते को गोली मार दी। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी।

विज्ञापन
Dog died due to multiple organ failure not bullet
सांके - फोटो : iStock

विस्तार

सहारा एस्टेट में सोमवार को जिस कुत्ते को गोली मारने की बात सामने आई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में गोली नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीपल आर्गन फेल होने से कुत्ते की मौत हुई है न कि गोली मारने से। रिपोर्ट पर अध्ययन करने के साथ ही डॉक्टर से बात कर पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


दरअसल, सहारा एस्टेट में सोमवार को एक कुत्ते को गोली मारने का मामला सामने आया था। आरोप था कि कुत्ते ने वहीं के रहने वाले एक बच्चे को काट लिया था। इससे नाराज बच्चे के पिता ने अपनी लाइसेंसी असलहे से कुत्ते को गोली मार दी। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी।
विज्ञापन


गोली मारने की खबर पर मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने कुत्ते का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर, पशु-पक्षियों का संरक्षण करने वाली अपर्णा त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खोराबार थानेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन कर विवेचना की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed