फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctors should not prescribe medicines from outside; patients should not be inconvenienced.

Gorakhpur News: एडी हेल्थ डॉ. बद्री प्रसाद ने संभाला कार्यभार, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Wed, 28 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Doctors should not prescribe medicines from outside; patients should not be inconvenienced.
- बाहर की दवाएं न लिखें डॉक्टर, मरीजों को न हो परेशानी
विज्ञापन



गोरखपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) के पद पर तैनात थे। एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से डॉ. बीएम राव इस पद का कार्यभार देख रहे थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. बद्री प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ कार्यालयों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में उपलब्ध न होने वाली जरूरी दवाओं को वेयरहाउस से मंगाकर मरीजों को उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसआईसी डॉ. आरडी रमन, सीएमएस डॉ. बीके सुमन, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एनके कुशवाहा समेत अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed