{"_id":"5e8987a38ebc3e728a4376cb","slug":"doctors-report-found-negative-after-treating-dead-man-with-corona-infection-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मृतक का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने ली राहत सांस, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मृतक का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने ली राहत सांस, जानें क्या है वजह
Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बस्ती के कोरोना संक्रमित मृत युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शनिवार को 54 नमूने की जांच की गई है। इनमें 48 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक गोरखपुर में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में शुक्रवार को जांच के लिए 54 नमूने आए थे। इनमें महराजगंज के तब्लीगी मरकज के 23 नमूने शामिल थे। इनमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि चार रिपोर्ट संदिग्ध लगने पर फिर से जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, बस्ती में मृत युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोगों के 19 नमूने मेडिकल कॉलेज से भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा बस्ती से 10, देवरिया से दो और नमूने आए थे। इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरएमआरसी के निदेशक डॉ अशोक पांडे ने बताया कि अन्य नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन