फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctors clashed during a festival at AIIMS a year ago.

Gorakhpur News: एक साल पहले एम्स में फेस्ट के दौरान भिड़े थे डॉक्टर

Tue, 16 Dec 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors clashed during a festival at AIIMS a year ago.
गोरखपुर। एम्स में 30 नवंबर 2024 की आधी रात गेट नंबर तीन के पास सीनियर और जूनियर एमबीबीएस के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक छात्र के साथ कुछ बाहरी लोग भी थे। मारपीट में एम्स के तीन छात्रों व बीच-बचाव करने पहुंचे गार्ड को भी चोटें आई थीं। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया था। अगले दिन थाने पहुंच कर दोनों पक्षों ने तहरीर दी लेकिन शाम को समझौता हो गया था।
विज्ञापन

एम्स में छात्रों के वार्षिक कार्यक्रम अनाहता 2024 में बालीवुड कलाकार कनिका कपूर को बुलाने के लिए वसूले गए चंदा की वापसी को लेकर छात्रों के बीच दिन में कहासुनी हुई थी। इसके बाद 30 नवंबर की रात लगभग 12:50 बजे गेट नंबर तीन के पास वर्ष 2020 और 2021 के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। 2020 बैच के एक छात्र से 2021 बैच के छात्र की बहस हो गई थी। इसके बाद एक पक्ष ने ग्रुप में मैसेज डालकर लगभग 60 से 70 लड़कों को बुला लिया। दूसरे पक्ष के साथ भी कुछ छात्र थे। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान बाहर से आए छात्रों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। परिसर के भीतर लगभग आधे घंटे तक हंगामा चला था। बड़ी संख्या में छात्रों को बुलाने वाला छात्र काफी आक्रोशित था। इस दौरान एक-दूसरे को धमकियां भी दी गईं थीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed