{"_id":"6304a46f86eba425355d5ddd","slug":"doctor-taking-money-from-attendant-in-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वायरल वीडियो में डॉक्टर ले रहीं थी तीमारदार से रुपये, SIC ने शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वायरल वीडियो में डॉक्टर ले रहीं थी तीमारदार से रुपये, SIC ने शासन को भेजी रिपोर्ट
Tue, 23 Aug 2022 03:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:27 PM IST
सार
सीजेरियन प्रसव के नाम पर उससे रुपये की मांग की गई थी। इस पर ऑपरेशन के बाद एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ऑपरेशन थियेटर से निकली और युवक से रुपये की मांग करने लगी। युवक ने चार हजार रुपये दिए, जिसे महिला स्वास्थ्यकर्मी ने रख लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर तीमारदार से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल में एक महिला डॉक्टर का नाम सामने आया है। मामले में डॉक्टर की पहचान हो चुकी है। कार्रवाई के लिए एसआईसी ने शासन को पत्र भेजा है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर अस्पताल में लंबे समय से तैनात हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को महिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में तारामंडल के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी बहन का प्रसव कराने महिला अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन
सीजेरियन प्रसव के नाम पर उससे रुपये की मांग की गई थी। इस पर ऑपरेशन के बाद एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ऑपरेशन थियेटर से निकली और युवक से रुपये की मांग करने लगी। युवक ने चार हजार रुपये दिए, जिसे महिला स्वास्थ्यकर्मी ने रख लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद दो हजार रुपये की और मांग की थी। इस पर युवक अपने जीजा से दो हजार रुपये और मांगकर दूसरे स्वास्थ्यकर्मी के माध्यम से ओटी में भिजवा दिया था। अस्पताल से जब युवक की बहन घर आ गई तो उसने वीडियो वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो की जानकारी एसआईसी डॉ. एनके श्रीवास्तव को हुई तो उन्होंने मामले की जांच की।
जांच में पता चला कि महिला डॉक्टर हैं। उन्होंने महिला डॉक्टर पर नाराजगी जताते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसके अलावा पार्षद की बहन से सीजेरियन प्रसव कराने के नाम पर रकम मांगने वाली नर्सों के खिलाफ भी एसआईसी ने शासन को पत्र लिखा है। साथ ही उनकी ड्यूटी भी ओटी से हटा दी गई है।
एसआईसी महिला अस्पताल के डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच में पता चला है कि रुपये लेने वाली महिला अस्पताल की डॉक्टर हैं। मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर की ड्यूटी से हटाए गए आठ स्वास्थ्यकर्मियों की भी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इससे पहले उनकी ड्यूटी भी ओटी से हटा दी गई थी।