{"_id":"63e7212f9288b8ead50c7c7f","slug":"doctor-slaps-timardar-for-not-giving-money-in-gorakhpur-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में रुपये न देने पर डॉक्टर ने तीमारदार को मारा थप्पड़, पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में रुपये न देने पर डॉक्टर ने तीमारदार को मारा थप्पड़, पुलिस से की शिकायत
Sat, 11 Feb 2023 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:32 AM IST
सार
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीमारदार ने एक डॉक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत गुलरिहा थाना पुलिस से की है। मामला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का है। आरोप कैंसर की सर्जरी करने वाले डॉक्टर पर लगा है।
खोराबार निवासी तीमारदार भोले सिंह ने गुलरिहा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार को मां को अंकोलॉजी सर्जरी विभाग में भर्ती कराया। डॉक्टर ने देखने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की।
इस पर रुपये देने के बदले रकम की रसीद मांगी तो डॉक्टर भड़क गए। विरोध करने पर डॉक्टर ने चार पांच थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
हालांकि, मामले में अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर तीमारदार शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।