फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor-paramedical staff will also be quarantined due to Corona

डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेंगे क्वारंटीन में, चिह्नित किया जा रहा है शहर का ये होटल

Wed, 01 Apr 2020 03:59 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Apr 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Doctor-paramedical staff will also be quarantined due to Corona
डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने में लगे चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को भी क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए शहर के होटल चिन्हित किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि दूसरे राज्यों से आने वालों को क्वारंटीन किया गया है। जो चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ देखभाल में लगे हैं, उनको भी सुरक्षित घर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


 इस मुश्किल घड़ी में जब हर कोई अपनी चिंता पहले कर रहा, ऐसे में भी अपनी परवाह किए बिना लोगों की जान बचा रहे स्वास्थ्य महकमे के अफसरों, कर्मचारियों को लेकर जिला प्रशासन संजीदा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में बाहर से आए लोगों का क्वारंटीन सेंटर पर स्वस्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन करने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन


इन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए शहर के होटल चिह्नित किए जा रहे हैं। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद संबंधित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ को वहां रखा जाएगा। खाने-पीने से लेकर हर तरह की जरूरी सुविधाएं वहां मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास को लेकर शुरू हुई सख्ती, कई पर बजी लाठी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती है। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टरों-पैरामेडिकल स्टॉफ को भी क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए शहर के कुछ होटलों में इंतजाम किए जाएंगे। तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार तक सूची तैयार हो जाएगी।

डीएम के निर्देश के बाद जरूरी सेवाओं के नाम पर बड़ी संख्या में जारी पास को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। सुबह से ही शहर के विभिन्न चौराहों पर जो भी लोग वाहनों के साथ दिखे उन्हें रोककर उनके पास चेक किए गए। साथ ही सवाल-जवाब भी किया गया। मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, घोषकंपनी, गोलघर, बेतियाहाता समेत कई स्थानों पर माकूल जवाब न दे पाने पर संबंधित के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed