फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor Kafeel khan news update story Gorakhpur BRD medical college

गोरखपुर में ऑक्सीजन कांड के बाद सुर्खियों में आए थे डॉ. कफील, 60 से अधिक बच्चों की हुई थी मौत

Tue, 01 Sep 2020 03:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Doctor Kafeel khan news update story Gorakhpur BRD medical college
डॉक्टर कफील खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
अगस्त 2017 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच हुई 60 से अधिक बच्चों की मौत मामले में आरोपी बनाए गए डॉ. कफील खान इसके बाद ही सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन


उन पर आरोप था कि हंड्रेड बेड वार्ड का चार्ज उनके पास था और ऑक्सीजन की कमी की जानकारी होने के बाद भी सही समय पर अफसरों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई और आपराधिक साजिश का मुलजिम बनाए गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा समेत अन्य लोग भी इसमें आरोपी बनाए गए थे। जमानत पर रिहा होने के बाद डॉक्टर कफील बाहर आते ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिए और एक दिन अचानक बहराइच के जिला अस्पताल पहुंच गए और वहां पर बच्चों की जांच और व्यवस्था की चेकिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- डॉ. कफील की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से की थी अपील, मांगी थी पति की रिहाई


इसकी जानकारी होने पर वहां केएसआईसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह कई मामलों में फंसते चले गए और उनके ऊपर मथुरा में रासुका की कार्रवाई कर दी गई।

अब हाईकोर्ट ने रासुका को रद्द करते हुए तत्काल रिहा करने का आदेश जारी किया है। डॉ. कफील के भाई ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह सच्चाई की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed