फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctor head was broken with hammer after entering his chamber In Gorakhpur

UP Crime: मामूली सी बात पर सिपाही से विवाद, चेंबर में घुसकर हथौड़े से डॉक्टर का सिर फोड़ा; केस दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 10:11 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

डॉक्टर पर हमले की सूचना मिलते ही एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
doctor head was broken with hammer after entering his chamber In Gorakhpur
गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अनुज सरकारी पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चौक स्थित गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल में डॉक्टर अनुज सरकारी के चेंबर में घुसकर एक सिपाही ने उनके सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। चोट लगने से डॉक्टर का सिर फट गया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने सिपाही की पिटाई कर उसे कैंट पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


सिपाही के साथ आए दो अज्ञात वर्दी धारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। संतकबीरनगर खलीलाबाद के रहने वाला पंकज कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर बलिया तैनात है। वर्तमान में वह सस्पेंड चल रहा था।
विज्ञापन


 

doctor head was broken with hammer after entering his chamber In Gorakhpur
घायल चिकित्सक का उपचार चल रहा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पंकज की पत्नी को पेट से जुड़ी बीमारी है। वह कैंट इलाके में छात्रसंघ चौराहे के पास क्लीनिक चलाने वाले गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. अनुज सरकारी के यहां पत्नी का इलाज करा रहा था। बृहस्पतिवार शाम पत्नी को दिखाने आया था। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के पैसे को लेकर विवाद के बाद गुस्से में आए सिपाही ने डॉक्टर को धक्का दे दिया था।

इसके बाद डाक्टर के स्टाफ ने सिपाही की जमकर पिटाई की थी। आरोप है कि उसके सिर में चोट आया था। मामला थाने पर पहुंचा था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

पुलिस के साथ चेंबर में गया और कर दिया हमला
इस घटना से आहत सिपाही पंकज शुक्रवार को एक बार फिर डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा और उसने इस दौरान डायल 112 पर फोन कर विवाद की जानकारी देकर पुलिसवालों को भी बुला लिया। पुलिसवालों के साथ डॉक्टर के चेंबर में पहुंचा अपने पास झोले में छिपा कर रखे हथौड़े से डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया। सिर पर हथौड़ा लगने से डॉक्टर घायल हो गए।

डायल 112 के सिपाही व अन्य लोगों ने पंकज को काबू में किया हालांकि इस घटना से गुस्साए डॉक्टर के स्टाफ ने पंकज की शुक्रवार को भी पिटाई की। इंस्पेक्टर कैंट संजय सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची उन्होंने अफसरों को बताया जिसके बाद एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने डॉक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। चेंबर में मौजूद सीसी टीवी कैमरे की जांच की और कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

doctor head was broken with hammer after entering his chamber In Gorakhpur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की बीमारी की वजह से हुआ सस्पेंड
संतकबरीनगर निवासी सिपाही पंकज कुमार की बलिया जिले में तैनाती है। अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर वह ज्यादा परेशान था। बीमारी के चलते ही अधिक समय तक छुट्टी न मिलने के चलते वह गैरहाजिर चल रहा था। जिसकी वजह से उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वर्तमान में वह घर पर रहकर पत्नी का इलाज करा रहा था।

पत्नी के सामने पिटाई से आहत था सिपाही
क्लीनिक पर विवाद के बाद पत्नी के सामने पिटाई से आहत होने पर शुक्रवार की घटना होने की आशंका जताई जा रही है। आरोप यह भी है कि सिपाही पिटाई को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहा था लेकिन समझाबुझा कर समझौता करा उसे घर भेज दिया गया था। डॉक्टर पक्ष का कहना था कि उसने ही विवाद किया और डॉक्टर अनुज को धक्का दे दिया था। डॉक्टर पक्ष पिटाई से इंकार करता रहा।

डॉक्टर पक्ष का कहना था कि उसके सिर में आई चोट उसकी पत्नी की चूड़ी की वजह से आई है। सिपाही ने डॉक्टर और उनके लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया। उसी पिटाई से सिर में भी चोट लगने की बात कही थी। शुक्रवार को वह दोबारा तैयारी के साथ डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचा था। उसने अपने साथ एक झोला लिया था। झोले में डॉक्टर के पर्चे के अलावा एक हथौड़ी भी रखा था।

डॉक्टर पर हथौड़ी से हमला करने वाले सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है। डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना कैसे और क्यों हुई है इसकी भी जांच कराई जा रही है।- डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed