फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor doubts former employee in case of robbery from pathology operator in Gorakhpur

गोरखपुर में लूट का मामला: चौकन्नी थी पुलिस फिर भी लूट की वारदात कर फरार हो गए बदमाश, डॉक्टर ने पूर्व कर्मचारी पर जताया संदेह

Mon, 14 Jun 2021 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 11:33 AM IST
सार

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, लूटे गए थे 4.50 लाख।

विज्ञापन
Doctor doubts former employee in case of robbery from pathology operator in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर के कैंट इलाके के बेतियाहाता स्थित लाइफ पैथोलॉजी के संचालक डॉ. अमित गोयल ने 4.50 लाख रुपये की लूट के मामले में एक पूर्व कर्मचारी और दो अज्ञात बदमाशों पर संदेह जाहिर किया है। लूट का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूट की इस घटना ने कैंट पुलिस के चौकन्ने होने की पोल खोल दी है। शनिवार को जिस समय लूट की वारदात हुई उस समय पुलिस सड़क पर थी और पशु तस्करों की तलाश कर रही थी। इसके बाद भी बदमाशों के फरार होने से सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, डॉ. अमित गोयल का बेतियाहाता में आवास है। चौराहे पर उनका पैथोलॉजी सेंटर है। उनके पिता विजय गोयल शनिवार की रात में करीब 8.45 बजे सेंटर बैग में रुपये लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घर से 100 मीटर पहले ही बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल का भी इस्तेमाल किया था। अब सवाल उठता है कि जब पुलिस जांच कर रही थी तो इस बीच बदमाश पिस्टल और नकदी लेकर फरार कैसे हो गए? उधर, डॉक्टर ने पिता से बातचीत के बाद शक जाहिर किया है कि सफेद हेलमेट लगाने वाले बदमाश का चेहरा कोविड काल के दौरान पैथोलॉजी में काम करने वाले कर्मचारी अनिल से मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य बदमाशों को वह नहीं पहचान पाए। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपित व उसके साथियों की तलाश चल रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed