फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor advice on side effects of eating jamun five disadvantages of eating jamun

ज्ञान की बात: जामुन खाने से हो सकते हैं ये पांच नुकसान, यहां पढ़ें डॉक्टर की खास सलाह

Sat, 17 Jul 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jul 2021 03:08 PM IST
सार

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Doctor advice on side effects of eating jamun five disadvantages of eating jamun
जामुन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जामुन का खट्टा मिठा स्वाद हर किसी को पसंद होता है। यह एक मौसमी फल है। आयुर्वेद में जामुन को बेहद गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रप्रकाश के अनुसार जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। जामुन में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन जामुन के इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं। जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


जामुन से होने वाले नुकसान
पाचनः
यदि किसी को गैस, कब्ज की समस्या है तो उसे जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है और विटामिन सी का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


उल्टीः कुछ लोगों को जामुन खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर किसी को जामुन खाने के बाद कुछ ऐसा हो रहा है तो उसे जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उसको एलर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्किनः वैसे तो जामुन में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन किसी-किसी को जामुन का ज्यादा सेवन करने से मुंहासे की शिकायत हो सकती है।

खून के थक्के जमनाः अगर किसी को एथेरोस्क्लेरोसिस और खून के थक्के जमने की समस्या रहती है तो भूलकर भी उसे जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन का सेवन करने से ये समस्या और बढ़ सकती है।


ब्लड शुगरः बहुत से लोग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जामुन की गुठलियों से बने पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं जो फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed