{"_id":"60f2a4828ebc3e4aea25753a","slug":"doctor-advice-on-side-effects-of-eating-jamun-five-disadvantages-of-eating-jamun","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: जामुन खाने से हो सकते हैं ये पांच नुकसान, यहां पढ़ें डॉक्टर की खास सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान की बात: जामुन खाने से हो सकते हैं ये पांच नुकसान, यहां पढ़ें डॉक्टर की खास सलाह
Sat, 17 Jul 2021 03:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:08 PM IST
सार
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
जामुन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामुन का खट्टा मिठा स्वाद हर किसी को पसंद होता है। यह एक मौसमी फल है। आयुर्वेद में जामुन को बेहद गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रप्रकाश के अनुसार जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। जामुन में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है। लेकिन जामुन के इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं। जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
जामुन से होने वाले नुकसान
पाचनः यदि किसी को गैस, कब्ज की समस्या है तो उसे जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है और विटामिन सी का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
उल्टीः कुछ लोगों को जामुन खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर किसी को जामुन खाने के बाद कुछ ऐसा हो रहा है तो उसे जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उसको एलर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
स्किनः वैसे तो जामुन में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन किसी-किसी को जामुन का ज्यादा सेवन करने से मुंहासे की शिकायत हो सकती है।
खून के थक्के जमनाः अगर किसी को एथेरोस्क्लेरोसिस और खून के थक्के जमने की समस्या रहती है तो भूलकर भी उसे जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन का सेवन करने से ये समस्या और बढ़ सकती है।
ब्लड शुगरः बहुत से लोग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जामुन की गुठलियों से बने पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं जो फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।