Gorakhpur Dengue Alert: हल्के में न लें, तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज
डेंगू के मरीज इस माह लगातार मिले हैं। अब तक इस माह 15 मरीज मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बिछिया कॉलोनी में रहने वाली एक 13 वर्ष की बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे कुछ दिनों से बुखार था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को डेंगू के तीन और नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 22 हो गई है। डेंगू पीड़ित मरीजों में एक बालिका, महिला और युवक शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव करते हुए परिवार के सदस्यों का नमूना लिया है।
जानकारी के मुताबिक, डेंगू के मरीज इस माह लगातार मिले हैं। अब तक इस माह 15 मरीज मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बिछिया कॉलोनी में रहने वाली एक 13 वर्ष की बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे कुछ दिनों से बुखार था। इसके अलावा डोहरिया बाजार के रहने वाले 26 वर्षीय युवक और गगहा के गडही गांव में एक 20 वर्षीय युवती भी डेंगू से पीड़ित मिली है।
इन मरीजों को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। जांच के दौरान डेंगू की तस्दीक हुई है। परिवार के अन्य लोगों के भी नमूने लिए गए हैं। साथ ही घर के आसपास मलेरिया विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव किया है।
इसे भी पढ़ें: विस्तारा, एयर एशिया एयरलाइंस को भी गोरखपुर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी
142 टायरों में मिले डेंगू के लार्वा, छह दुकानदारों को नोटिस
मलेरिया और नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को शाहपुर थाना और राप्तीनगर क्षेत्र के टायरों और कबाड़ी के दुकानों की जांच की। इस दौरान 142 टायरों में डेंगू के लार्वा मिले, जिन्हें नष्ट कराते हुए छह दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
मलेरिया अधिकारी ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि अगर फिर से डेंगू के लार्वा मिले, तो जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के कर्नल सीपी सिंह, प्रवर्तन अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी, विंध्याचल, राजेश कुमार चौबे, पूजा गुप्ता, रवि कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।