फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM Vijayendra Pandian informed 300 corona bed are being built in BRD Medical College and 100 in AIIMS

गोरखपुर में कोरोना का आंकड़ा सात हजार के पार, जल्द मिलेगी एल-टू, थ्री लेवल के चार सौ बेड की सुविधा

Sun, 23 Aug 2020 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
DM Vijayendra Pandian informed 300 corona bed are being built in BRD Medical College and 100 in AIIMS
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लोगों को जल्द ही एल टू और एल थ्री लेवल के चार सौ बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल संस्थान में 300 और एम्स में 100 बेड के अस्पताल का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया है कि एल-वन फैसिलिटी सेंटर के रूप में जिले के चार चिकित्सालयों को अधिकृत किया गया है। इसमें 1400 से अधिक बेड तैयार है। एल-टू फैसिलिटी के रूप में नौ चिकित्सालयों को अधिकृत किया गया है। इसमें 222 बेड उपलब्ध है। एल-थ्री के दो सेंटरों पर 225 बेड उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना का आंकड़ा सात हजार के पार

डीएम ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तीन आरटीपीसीआर मशीन उपलब्ध है। ट्रूनेट मशीन जिला अस्पताल में है। चार निजी लैब भी कोरोना संक्रमितों की जांच कर रही हैं।

गुरू गोरक्षनाथ चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों में भी कोरोना संक्रमितों की जांच करने के साथ साथ इलाज भी किया जा रहा है। बताया है कि 840 सर्विलांस टीमें डोर-टू-डोर सर्वे के लिए लगाई गईं हैं। जिले में अभी 448 हाट स्पॉट सक्रिय हैं। कंटेनमेंट जोन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार (70008) पार पहुंच गया है। इनमें 4125 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव मरीज 2789 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 103 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed