{"_id":"65a8e4935e1b81d83f036caf","slug":"dm-ssp-will-have-separate-blocks-in-new-building-of-collectorate-2024-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: कलेक्ट्रेट की नई इमारत में डीएम-एसएसपी के अलग होंगे ब्लॉक, भेजी गई डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: कलेक्ट्रेट की नई इमारत में डीएम-एसएसपी के अलग होंगे ब्लॉक, भेजी गई डीपीआर
Thu, 18 Jan 2024 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:12 PM IST
सार
जिला प्रशासन ने डीपीआर शासन को भेज दी है। नई डिजाइन को शासन की मंजूरी मिल गई है। फरवरी में बजट मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर कलेक्ट्रेट का संभावित भवन का मॉडल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकरीबन सवा सौ साल पहले बने कलेक्ट्रेट भवन को दो साल पहले ध्वस्त करने के बाद अब नई इमारत बनाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। योजना के मुताबिक डीएम और एसएसपी के लिए अलग-अलग दो ब्लॉक बनाए जाएंगे। ये ब्लॉक आपस में जुड़े होंगे और छह-छह मंजिल के होंगे। पहले चरण में दोनों ब्लॉक बनाए जाएंगे, इसके बाद छह मंजिला एक और ब्लॉक रजिस्ट्री दफ्तर के शिफ्ट होने के बाद बनेगा।
विज्ञापन
नई इमारत को मिनी सचिवालय जैसा स्वरूप दिया गया है। जिला प्रशासन ने डीपीआर शासन को भेज दी है। नई डिजाइन को शासन की मंजूरी मिल गई है। फरवरी में बजट मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। कलेक्ट्रेट की नई इमारत आधुनिक सुविधाओं वाली होगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 19 विभागों के कार्यालय इन ब्लॉकों में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने जो डीपीआर तैयार की है, उसके मुताबिक एक साथ 500 कार और 500 दो पहिया वाहन पार्किंग की क्षमता इसमें होगी। भवन में 300 व्यक्ति की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम भी होगा। दोनों ब्लॉकों में कुल 14 लिफ्ट लगाए जाएंगे। भवन निर्माण में करीब 275 करोड़ की लागत आएगी। अभी डीएम कार्यालय को पर्यटन विभाग के भवन में और एसएसपी आफिस आरटीओ परिसर में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
दूसरे फेज में शिफ्ट होंगे विकास भवन के कार्यालय
कलेक्ट्रेट में बन रही नई इमारत में विकास भवन के कार्यालयों को दूसरे फेज में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्री दफ्तर वाले भवन को गिराकर छह मंजिला नया ब्लॉक बनाया जाएगा। पहले इसे भी पहले ही फेज में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन पार्किंग व लोगों की ज्यादा भीड़ होने चलते तय किया गया विकास भवन का कार्यालय फिलहाल शिफ्ट न किए जाएं।
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि कलेक्ट्रेट के नए भवन की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। डिजाइन में कुछ संशोधन किया गया है। विकास भवन परिसर में जितने कार्यालय हैं अभी शिफ्ट नहीं होंगे। रजिस्ट्री आफिस वाली जगह पर एक नया ब्लॉक बनाया जाएगा। छह-छह मंजिला के दो टॉवर के लिए उम्मीद है कि फरवरी में बजट मिल जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।