फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM K vijayendra pandian warns all fertilizer vendors for taken without selling Aadhar card

डीएम ने सभी खाद विक्रेताओं को चेताया, कहा- बिना आधार कार्ड के खाद बेची तो होगी कार्रवाई

Wed, 19 Aug 2020 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
DM K vijayendra pandian warns all fertilizer vendors for taken without selling Aadhar card
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।(file) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जिले के सभी खाद विक्रेताओं को चेताया है कि, किसी ने भी यदि बिना आधार कार्ड के खाद की बिक्री की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शासन की तरफ से भी सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि विक्रेता पीओएस मशीन के जरिए किसान का अंगूठा लगाकर खाद की बिक्री करेंगे। साथ ही हिदायत दी कि किसी भी किसान से पीओएस मशीन की पर्ची पर अंकित मूल्य और बोरे पर अंकित मूल्य से ज्यादा दाम नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन


यही नहीं खाद के साथ अन्य किसी उत्पाद को खरीदने के लिए भी किसान पर दबाव नहीं बना सकते। जिले में आधार कार्ड की अनिवार्यता को दरकिनार कर करीब 23 हजार क्विंटल यूरिया खाद बेचे जाने का मामला पकड़ में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 बड़े खाद खरीदारों का होगा सत्यापन

जिले के 18 खाद विक्रेताओं ने एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक जिले में लगभग 51 हजार बोरिया गैर आधार कार्ड पर किसान क्रेडिट कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र की आईडी के विकल्प पर बेच दी। इस मामले में सभी आरोपी 18 खाद विक्रेताओं की बिक्री पर रोक लगाते हुए 21 अगस्त तक जवाब मांगा गया है।

शासन ने गोरखपुर समेत सभी जिलों में मौजूदा वित्त वर्ष में 21 अप्रैल से 31 जुलाई तक जिले में सबसे ज्यादा खाद खरीदने वाले 20 लोगों के सत्यापन का निर्देश दिया है। इसकी रिपोर्ट 20 अगस्त तक निदेशक कृषि एवं भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।

डीएम ने जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, एआर कोऑपरेटिव एवं सीडीओ का मोबाइल नंबर अंकित कर प्रचार प्रसार के लिए बैनर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि ज्यादा ज्यादा किसानों को यह जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed