फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM K Vijayendra Pandian came to meet Former MLA Haridwar Pandey

हरिद्वार पांडेय के घर पहुंचे डीएम, मकान गिरने के बाद जर्जर बरामदे में रहने को मजबूर हैं पूर्व विधायक

Sat, 18 Jul 2020 07:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
DM K Vijayendra Pandian came to meet Former MLA Haridwar Pandey
पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय से मिलने पहुंचे डीएम के विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला।

भारी बारिश की वजह से पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय का खपरैल का मकान ध्वस्त होने की जानकारी के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन शनिवार को पूर्व विधायक के घर पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही जर्जर मकान के बरामदे में रह रहे पूर्व विधायक को उनकी सुविधा के अनुसार शिफ्ट करने का निर्देश क्षेत्रीय लेखपाल को दिया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह भारी बारिश के बीच पूर्व विधायक का मकान भरभरा कर गिर गया था। केवल बरामदा ही बचा था, जिसमें उनका पूरा परिवार रह रहा है। जगह कम पड़ने की वजह से टाट-पट्टी से घेरा बना दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद शनिवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पहुंचे। बरामदे की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को तत्काल उन्हें वहां से शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल उनके मोहरीपुर में आसरा आवास या पंचायत भवन में रहने की संभावना तलाश रहे हैं। परिजनों को दोनों स्थान दिखाया भी। वहीं पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय ने कहा कि सोमवार तक इस संबंध में निर्णय ले सकेंगे। अपने घर को छोड़कर जाना भी काफी मुश्किल होता है। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देवेंद्र प्रताप सिंह का हरिद्वार पांडेय की आर्थिक मदद करना सराहनीय: जमाल

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने भाजपा से विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय की आर्थिक सहायता करने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिस तरह से दलीय सीमा से ऊपर उठकर पूर्व विधायक की आर्थिक मदद की है, वह अनुकरणीय है।

खरमास के बाद भवन निर्माण शुरू करेगी कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि खरमास में कोई शुभ काम नहीं होता है, ऐसे में खरमास के बाद पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय के घर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। दो कमरे के सेट के निर्माण में भी जो भी रकम खर्च होगी उसे पार्टी के कार्यकर्ता वहन करेंगे। जिला या प्रदेश कांग्रेस स्तर से कोई रकम नहीं निर्धारित की गई है। जितनी भा पैसा खर्च होगा, लगाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed