फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM honored the women who made excellent contribution in Mission Shakti Phase-5 in Gorakhpur.

आधी आबादी को सम्मान: DM बोले, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान; ये शासन-प्रशासन की प्राथमिकता

Wed, 11 Dec 2024 05:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

जिलाधिकारी बुधवार को, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल, पुलिस कार्य, सामाजिक जागरूकता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वीरांगना सम्मान से सम्मानित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसएसपी ने मिशन शक्ति के हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन
DM honored the women who made excellent contribution in Mission Shakti Phase-5 in Gorakhpur.
डीएम ने पुरस्कृत किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि किसी भी समाज के समग्र विकास के लिए आधी आबादी का सशक्त होना जरूरी है। महिला सशक्तिकरण के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर वृहद स्तर पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में इस मिशन का पांचवां चरण संचालित हो रहा है। नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी के अनुरूप मिशन शक्ति का व्यावहारिक संदेश सभी महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बुधवार को, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल, पुलिस कार्य, सामाजिक जागरूकता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वीरांगना सम्मान से सम्मानित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसएसपी ने मिशन शक्ति के हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके कार्य से अन्य लोगों को भी समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को आधी आबादी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति ने समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर समाज में नव संदेश का संचार किया है।


 

DM honored the women who made excellent contribution in Mission Shakti Phase-5 in Gorakhpur.
डीएम ने सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
यह अभियान समाज में जागरूकता और व्यापक बदलाव का वाहक बन रहा है। कार्यक्रम में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला वीरांगना सम्मान
पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय में एनसीसी हेड डॉ. विनीता पाठक, वन स्टॉप सेंटर गोरखपुर की परामर्शदाता गायत्री मणि त्रिपाठी, तिवारीपुर थाना की प्रभारी अर्चना, बैडमिंटन में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली आल इंडिया पुलिस टीम की आरक्षी नंदिनी यादव, नगर निगम पुलिस चौकी प्रभारी दीप मंजरी पांडेय, एआरटी सेंटर बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सुजाता तिवारी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स प्रीति कन्नौजिया, समाज कल्याण विभाग की नव्या शुक्ला, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की इंदु पांडेय, वन स्टॉप सेंटर की पैरामेडिकल स्टाफ पूनम सिंह, अभ्युदय कोचिंग संचालिका डॉ. गुंजन पांडेय, वन स्टॉप सेंटर की कम्प्यूटर ऑपरेटर अनीता देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ब्रह्मपुर ब्लॉक की मंशा वर्मा, अभ्युदय कोचिंग में योगदान देने समाज कल्याण विभाग की गौरी साहनी, आली संस्था की केस वर्कर शेख नुजहत, मार्ग संस्था की सन्नो राय, सामाजिक कार्यकर्ता समीक्षा व संगीता मिश्रा, अध्यापिका डॉ. अमृता गुप्ता, पिपराइच ब्लॉक में एएनएम कुसुम सिंह, खोराबार ब्लॉक में सीएचओ सुषमा सिंह, बाल विकास विभाग चरगांवा ब्लॉक की गीतांजलि मौर्य, ब्रह्मपुर ब्लॉक की जया मिश्रा और प्रतिभा सिंह।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed